Bengaluru Metro Viral Photo: बेंगलुरु मेट्रो हाल ही में एक अनोखे कारण की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है. शहर के एक हिस्से में ट्रैक की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनका डिजाइन काफी अजब-गजब नजर आ रहा है. कई लोगों ने इन्हें देखकर मजाक में रोलर कोस्टर जैसा बताया. साथ ही इन तस्वीरों ने लोगों में जिज्ञासा भी जगाई और हंसी भी, क्योंकि ट्रैक का यह असामान्य डिजाइन देखने में काफी अजीब लेकिन दिलचस्प लग रहा था.
यह भी पढ़ें: बच्चे को पहनाने के लिए टोपी नहीं मिली तो पापा ने अपनाया कमाल का जुगाड़, वीडियो देख हंसी से लोटपोट हुए लोग, बोले- क्या आइडिया है
'मेट्रो‑कोस्टर'
बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो अब सोशल मीडिया पर एक नया नाम पा चुकी है 'मेट्रो‑कोस्टर'. दरअसल, Reddit पर एक यूजर ने ट्रैक की तीन तस्वीरें शेयर कीं और मजाक में लिखा, 'Metro‑coaster?' साथ ही उन्होंने पूछा, 'क्या आपने बेंगलुरु में कहीं मेट्रो को इतनी खड़ी चढ़ाई चढ़ते देखा है?'. जानकारी के लिए बता दें, कि तस्वीरों में जो ट्रैक दिख रहे हैं, वे नॉर्थ बेंगलुरु, हेब्बाल फ्लाईओवर के आगे एयरपोर्ट रोड वाले हिस्से के बताए जा रहे हैं. शहर के बाकी मेट्रो ट्रैक की तुलना में यह लाइन ऊपर की ओर उठती हुई और फिर नीचे तेजी से ढलान बनाती हुई दिखती है. इसी असामान्य डिजाइन ने लोगों का ध्यान खींच लिया और सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई.
Metro-coaster?
by u/NothingnessWithinMe in bangalore
लोगों के मिले-जुले रिएक्शन्स
इस रेडिट पोस्ट को देखकर लोगों ने मिले-जुले रिएक्शन्स दिए. कुछ यूजर्स को यह खड़ी चढ़ाई देखकर हैरानी और मजेदार लगा, जबकि कई लोगों ने कहा कि ऐसे ढलान शहरी मेट्रो सिस्टम में आम होते हैं और यह पूरी तरह मानक इंजीनियरिंग डिजाइन का हिस्सा है. इसके अलावा कई यूजर्स ने अनुमान लगाया कि यह वीडियो शायद आने वाली ब्लू लाइन का हो सकता है, जो सेंट्रल बेंगलुरु को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगी. खास तौर पर कई लोगों ने हिब्बल–येलहंका सेक्शन की ओर इशारा किया, जहां सड़क जंक्शनों, फ्लाईओवरों और जगह की कमी की वजह से ऐसे ऊंचाई वाले ढांचे बनाना जरूरी है.
बता दें, कि मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स में अक्सर एलिवेशन करना पड़ता है. तस्वीरों में ढलान थोड़ा ज्यादा खड़ा दिखाई दे सकता है, लेकिन इंजीनियरिंग के नियमों के मुताबिक ये ढालें पूरी तरह सुरक्षित दायरे में होती हैं. साथ ही मेट्रो सेवा शुरू होने से पहले कई लेवल की ऑपरेशनल टेस्टिंग की जाती है.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














