घर में काम करने वाली दीदी ने मालिक-मालकिन को दिया ऐसा 'सरप्राइज गिफ्ट', देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

House Help Viral Video: कभी-कभी खुशियां बहुत छोटे से लम्हे में छिपी होती हैं. न कोई महंगा गिफ्ट, न बड़ी तैयारी, बस एक गुलाब, एक चॉकलेट और ढेर सारी मोहब्बत. बेंगलुरु से आई ये कहानी सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमीर दिल की मिसाल! सालगिरह पर घर में काम करने वाली दीदी ने दिया ऐसा तोहफा, बेंगलुरु का ये वीडियो दिल जीत लेगा

House Help Surprise: बेंगलुरु में रहने वाले एक कपल की सालगिरह का जिक्र बस यूं ही उनकी घर में काम करने वाली दीदी से हो गया. नेहा हरचंदानी ने सोचा भी नहीं था कि ये छोटी सी बात इतना बड़ा 'जादू' कर जाएगी. अगले ही दिन दीदी शर्माती हुई हाथ में गुलाब और चॉकलेट लेकर आईं.

वीडियो जिसने दिल पिघला दिए (Bengaluru viral video)

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दीदी खड़ी नजर आती हैं और नेहा उनसे पूछती हैं कि आज ये क्यों लाई हैं. जवाब में दीदी बस मुस्कुरा देती हैं. कपल उनकी सादगी से इतना इमोशनल हो जाता है कि उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने लगता है. ये नजारा देखकर लोग बोले, यही है असली इंसानियत.

ब्लिंकिट से मंगवाया प्यार (Love Ordered via Blinkit)

पोस्ट के कैप्शन में नेहा ने लिखा कि, दीदी ने अपने पति से ब्लिंकिट के जरिए गुलाब और चॉकलेट मंगवाया था. बस यही बात लोगों को सबसे ज्यादा छू गई. कम साधनों में भी इतना खरा जज्बा, यही वजह है कि वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- कूड़े में गया 12 लाख का सोना, सफाई के चक्कर में हुआ बड़ा 'कांड', परिवार ने खो दी थी उम्मीद और फिर...

सोशल मीडिया की मोहब्बत (Social Media Reactions)

लोगों ने इसे priceless, pure love और सबसे प्यारा कंटेंट बताया. कई यूजर्स ने कहा कि, दीदी के दिल सबसे बड़े होते हैं. कुछ ने लिखा कि, इंटरनेट इसी तरह के पलों के लिए है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- एक क्लिक और मिट गई जिंदगी भर की यादें, AI की गलती ने बढ़ा दी दिल की धड़कनें

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump के 'गुरुर' पर सबसे बड़ा हमला! | Iran War News | Bharat Ki Baat Batata Hoon