बैंक PO की पहली सैलरी स्लिप वायरल! इन-हैंड सैलरी जान उड़ जाएंगे होश, साथ में मिलती हैं इतनी शानदार सुविधाएं

बैंक ऑफ बड़ौदा के PO पंकज कुमार दास की पहली सैलरी स्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें 98,745 रु इन-हैंड सैलरी और कई शानदार सुविधाओं का खुलासा हुआ है. जानिए बैंक PO की सैलरी, भत्ते और इस नौकरी के फायदे क्या हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सरकारी बैंक नौकरी का सच: PO ने दिखाई पहली सैलरी, सुविधाएं जानकर रह जाएंगे हैरान

Bank PO First Payslip Viral: सरकारी बैंक की नौकरी हमेशा से ही सुरक्षित और आकर्षक मानी जाती है. लेकिन, जब एक बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) ने अपनी पहली सैलरी स्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की, तो लोगों के बीच इस नौकरी को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई. सैलरी के साथ मिलने वाले ढेर सारे भत्तों और सुविधाओं ने कई लोगों को हैरान कर दिया है.

पहली सैलरी स्लिप ने मचाई हलचल

बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रोबेशनरी ऑफिसर पंकज कुमार दास ने अपनी पहली सैलरी स्लिप शेयर की, जो मई 2025 की थी. उन्होंने बताया कि उन्हें 98,745 रुपये इन-हैंड सैलरी मिली, लेकिन बाद में साफ किया कि यह 40 दिनों की सैलरी है, न कि एक महीने की. सैलरी स्लिप में बेसिक पे, HRA (हाउस रेंट अलाउंस), DA (महंगाई भत्ता) समेत कई कंपोनेंट्स शामिल थे, जिससे कुल ग्रॉस सैलरी बनती है.

सैलरी के अलावा मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

PO ने अपनी वीडियो में सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि मिलने वाली कई सुविधाएं भी बताईं, जिनमें शामिल हैं:

- लीज़ पर घर (Lease Accommodation)
- पेट्रोल अलाउंस
- अखबार और एंटरटेनमेंट अलाउंस
- मेडिकल सुविधाएं
- मोबाइल और रिचार्ज खर्च
- रिफ्रेशमेंट और हाउस मेंटेनेंस
- आंखों के चेकअप तक की सुविधा

इसके अलावा, छुट्टियों के दौरान बैंक के गेस्ट हाउस और हॉलीडे होम्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

लॉन्ग-टर्म फायदे भी कम नहीं

इस नौकरी में लंबे समय के फायदे भी मिलते हैं. जैसे कि अनयूज्ड लीव्स को कैश में बदलना. प्रमोशन और इंक्रीमेंट के मौके और साथ ही स्थिर करियर ग्रोथ भी.

कैसे बनते हैं Bank PO?

बैंक PO एक एंट्री-लेवल मैनेजमेंट पोस्ट होती है, जिसे पाना आसान नहीं है. इसके लिए बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (Institute of Banking Personnel Selection) द्वारा आयोजित परीक्षा पास करनी होती है. इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक और आरबीआई जैसी संस्थाएं भी अपनी-अपनी परीक्षाएं कराती हैं. PO बनने के बाद करीब 2 साल की ट्रेनिंग और प्रोबेशन पीरियड होता है, जिसमें बैंक के अलग-अलग काम सिखाए जाते हैं.

Advertisement

क्यों हो रही है इतनी चर्चा?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सरकारी बैंक और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों की तुलना करने लगे हैं. कई लोगों का मानना है कि बैंक PO की नौकरी न सिर्फ अच्छी सैलरी देती है, बल्कि लंबे समय तक स्थिरता और सुरक्षा भी देती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: विदेशी में देसी शादी का धमाल, न्यूयॉर्क की सड़कों पर निकली अनोखी बारात, दूल्हा-दुल्हन ने ऐसे दिखाया जलवा

24 साल के लड़के ने 4 महीने में खड़ी की 1 करोड़ की कंपनी! अब 10 करोड़ का टारगेट, कहानी कर देगी हैरान

न बाथरूम, न किचन… फिर भी 1 लाख रु किराया! न्यूयॉर्क में जेल की कोठरी से भी छोटा घर देख लोग हैरान

Featured Video Of The Day
IPS Ajay Pal Sharma vs Jahangir Khan: "सिंघम आए तो क्या, मैं पुष्पा हूँ!" | Sucherita Kukrerti | UP