मकान मालिक को ‘झाड़ू’ गिफ्ट कर उनकी फेवरेट बन गई लड़की, दिल्ली में किरायेदार की अनोखी ट्रिक! वायरल हुई कहानी

अरुणाचल प्रदेश की एक लड़की ने दिल्ली में अपने मकान मालिक को झाड़ू गिफ्ट कर ऐसा रिश्ता बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानिए इस अनोखी और दिल छू लेने वाली कहानी के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नॉर्थईस्ट की झाड़ू ने बदल दिया रिश्ता! दिल्ली में किरायेदार की अनोखी ट्रिक वायरल

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी कहानियां वायरल हो जाती हैं, जो यह दिखाती हैं कि छोटी-छोटी चीजें भी रिश्तों को मजबूत बना सकती हैं. हाल ही में एक ऐसी ही दिलचस्प कहानी सामने आई है, जिसमें एक लड़की ने अपने मकान मालिक को झाड़ू गिफ्ट कर उनसे अच्छा रिश्ता बना लिया. यह कहानी एक इंस्टाग्राम यूजर @shellcopter ने शेयर की है, जिसने बताया कि कैसे अरुणाचल प्रदेश की एक साधारण झाड़ू ने दिल्ली में उनके रिश्ते को बदल दिया.

नॉर्थईस्ट की झाड़ू क्यों है खास?

वीडियो में लड़की बताती है कि नॉर्थईस्ट में मिलने वाली झाड़ू दिल्ली में मिलने वाली झाड़ू से काफी अलग होती है. वह ज्यादा मोटी, मजबूत और टिकाऊ होती है, जबकि दिल्ली की झाड़ू उन्हें पतली और जल्दी खराब होने वाली लगी.

मां की सलाह बनी गेम चेंजर

लड़की ने बताया, कि जब वह अपने घर अरुणाचल प्रदेश गई, तो उसकी मां ने उसे कुछ झाड़ू, सब्जियां और पारंपरिक खाने की चीजें पैक करके दीं. लेकिन, सबसे खास बात यह रही कि उसकी मां ने उसे सलाह दी कि वह मकान मालिक को झाड़ू गिफ्ट करे. शुरुआत में यह थोड़ा अजीब लगा, लेकिन लड़की ने मां की बात मान ली.

देखें Video:

Advertisement

झाड़ू ने बदल दिया रिश्ता

लड़की ने जैसे ही अपने मकान मालिक को झाड़ू गिफ्ट की, उन्हें यह इतना पसंद आया कि उनका व्यवहार ही बदल गया. इतना ही नहीं, अब हर बार जब वह अपने घर जाती है, मकान मालिक उससे झाड़ू लाने की रिक्वेस्ट करते हैं और पैसे देने की भी बात करते हैं.

छोटी चीज, बड़ा मैसेज

लड़की ने कहा, कि हर चीज जो हम अपने घर से लाते हैं, वह हर जगह फिट नहीं बैठती, लेकिन झाड़ू एक ऐसी चीज है जो हर किसी के काम आती है. उसने यह भी कहा, कि बिना किसी उम्मीद के किसी को अपने घर की चीज गिफ्ट करना एक बहुत खूबसूरत भावना है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार और दिलचस्प कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, कम से कम झाड़ू तो दिखाओ! वहीं दूसरे यूजर ने कहा, मैं असम से हूं और मैंने अपने मकान मालिक को चाय गिफ्ट की थी.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: खतरनाक शौक को ही बना लिया बिजनेस! 60,000 ज़हरीले सांपों को पालकर करोड़ों कमा रही ये महिला

सिर्फ 3 साल का एक्सपीरियंस और 9 करोड़ रु का पैकेज! रिमोट जॉब ने बदल दी लड़की की किस्मत, जानिए कैसे हुआ कमाल

मुंबई में सिर्फ 18,000 रु में गुज़ारा? किराया 11 हजार रुपये, लड़की का खर्च सुन लोग हैरान, बोले- कैसे संभव है

Advertisement
Featured Video Of The Day
Japan Earthquake 2026: 7.4 तीव्रता का भूकंप और सुनामी का अलर्ट! क्या फिर आएगा 2011 वाला मंजर?