मेरे कुत्ते को मारेगा? कुत्ते की गंदगी को लेकर मचा बवाल, महिला ने लोगों पर कर दी गालियों की बौछार

ग्रेटर नोएडा स्थित अमरपाली होम्स सोसायटी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला एक हाथ में विलायती कुत्ते को लिए सोसाइटी वालों को गंदी-गंदी गालियां देती दिखाई दे रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुत्ते को खुले में पॉटी करवाने को लेकर विवाद
Social Media

कुत्ते को लेकर विवाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होते रहते हैं. कोई कुत्ते को खिलाने या घुमाने को लेकर लड़ाई कर लेता है तो कोई कुत्ते की गंदगी को लेकर लड़ने लगता है. एक ऐसा ही वीडियो ग्रेटर नोएडा स्थित अमरपाली होम्स सोसायटी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला एक हाथ में विलायती कुत्ते को लिए सोसाइटी वालों को गंदी-गंदी गालियां देती दिखाई दे रही है. आरोप के मुताबिक, कुत्ते को खुले में पॉटी करवाने को लेकर ये पूरा विवाद हुआ था.

कुत्ते को लेकर हुआ विवाद

यह घटना अमरपाली गोल्फ होम्स सोसायटी की पार्किंग में हुई, जहां सफाई को लेकर शुरू हुई छोटी-सी बहस देखते ही देखते बड़ा विवाद बन गई. दरअसल, मंगलवार, 2 फरवरी को सोसायटी के कुछ निवासियों ने एक महिला को सामान्य क्षेत्र में अपने कुत्ते को शौच कराने से रोका. निवासियों का कहना था कि सोसायटी में पालतू जानवरों के लिए अलग जगह निर्धारित की गई है, इसलिए आम क्षेत्र में कुत्तों को लेकर आने से गंदगी फैलती है. जब लोगों ने महिला से विनम्रता से जगह बदलने का अनुरोध किया, तो वह अचानक नाराज हो गई और बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि महिला ने अपना फोन निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया और लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगी.

वायरल वीडियो में महिला लाल रंग के कपड़े पहने हुए अपने कुत्ते को पकड़े नजर आती है. एक हाथ में कुत्ता और दूसरे हाथ में मोबाइल, वह लगातार सोसायटी के लोगों पर चिल्लाती दिखती है. वीडियो में वह यह कहते हुए भी सुनाई देती है. “मेरे कुत्ते को मारेगा? मारकर दिखा!” कुछ लोग उसे शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह और अधिक आक्रामक होती जाती है. एक अन्य महिला जब उसका फोन नीचे करने का प्रयास करती है, तो वह उसे भी गाली देते हुए भला-बुरा कहने लगती है. सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड भी बार-बार उसे शांत रहने को कहते हैं, लेकिन महिला उनकी बात भी अनसुनी कर देती है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग दो हिस्सों में बंटे नजर आए. कुछ यूज़र्स ने कहा कि जानवर प्यारे होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इंसानियत भूल जाएं. कई लोगों ने बढ़ती गाली-गलौज की संस्कृति पर चिंता जताई और कहा कि पढ़े-लिखे लोग भी अब छोटी-छोटी बातों पर बेकाबू होते जा रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि कुत्तों से ज्यादा तो इंसान लड़ रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-Iran Ceasefire के बीच Hormuz पर ईरान का कड़ा कदम! फिर बंद किया Hormuz Strait | War BREAKING
Topics mentioned in this article