Amazon smile logo mehendi: Amazon India की कर्मचारी प्रियांशी (Priyanshi Shrimal) ने अपनी शादी की मेहंदी में कंपनी का मशहूर स्माइल लोगो बनवाकर सबको चौंका दिया. प्रियांशी और रजत वर्मा की मुलाकात Amazon में साथ काम करते हुए हुई थी. उसी दफ्तर में उनकी दोस्ती मोहब्बत में बदली और अब शादी के बंधन में बंध गई. इस खास पल का वीडियो कंपनी के आधिकारिक अकाउंट Inside Amazon ने साझा किया. यह अकाउंट Amazon के ऑफिस जीवन और कर्मचारियों की कहानियां दिखाता है.
मेहंदी में छिपी कहानी (Love Story in Mehendi)
वीडियो में प्रियांशी के हाथ पर बारीकी से बना Amazon का स्माइल लोगो नजर आता है. यह वही लोगो है जिसमें A से Z तक जाती नारंगी तीर मुस्कान का एहसास देती है. यह संकेत देता है कि प्लेटफॉर्म पर A से Z तक सब कुछ मिलता है और ग्राहक को खुशी मिलती है. Amazon के संस्थापक Jeff Bezos भी Inside Amazon अकाउंट को फॉलो करते हैं.
दूल्हे ने जताया आभार (Groom Reaction Goes Viral)
रजत ने कमेंट में लिखा कि वह हमेशा Amazon के आभारी रहेंगे, क्योंकि वहीं उन्हें उनकी जिंदगी की साथी मिली. प्रियांशी ने भी कंपनी को शुक्रिया कहा कि उनकी कहानी को दुनिया तक पहुंचाया. यही कहा जा सकता है कि जब मोहब्बत और मेहनत साथ हो, तो जिंदगी सच में मुस्कुरा उठती है.
ये भी पढ़ें:-बुजुर्ग महिला ने गाया ऐसा गाना...सिंगिंग ने हर किसी को बना दिया दीवाना
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














