AI Impact Summit 2026 : डाटा सेंटर से लेकर रोबोट डॉग, AI से भरा होगा फ्यूचर

दिल्ली में इस बार सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि टेक का असली जलवा देखने को मिला. कहीं दुनिया का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर बनाने की तैयारी, तो कहीं फैक्ट्री फ्लोर पर चलता समझदार रोबोट. माहौल ऐसा कि हर शख्स बस एक ही सवाल पूछ रहा है आगे क्या?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
AI समिट में टाटा का डिजिटल धमाका, डेटा सेंटर से लेकर रोबोट डॉग तक बड़ा ऐलान

नई दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 में भारत की टेक ताकत का नया चेहरा सामने आया. इस मंच पर टाटा ग्रुप ने अपने AI Data Centre प्लान को लेकर बड़ी जानकारी दी. बताया गया कि भारत अभी तक पूरी तरह स्वदेशी AI डिजिटल डेटा सेंटर के मामले में पीछे है, लेकिन Tata इस कमी को पूरा करने की तैयारी में है.

टाटा का AI डेटा सेंटर प्लान (Tata AI Data Centre Plan)

टाटा की कंपनी TCS Hypervault हाई डेंसिटी AI workloads के लिए बड़े पैमाने पर AI data centres बनाने की दिशा में काम कर रही है. इसका मकसद OpenAI, Meta जैसे hyperscalers को भारत में ही मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर देना है. खास बात यह है कि ये डेटा सेंटर नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy) पर आधारित होंगे, जिससे green AI infrastructure India को बढ़ावा मिलेगा.

फैक्ट्री में उतरा AI रोबोट (AI Robot on Factory Floor)

समिट में AI in Manufacturing and Logistics का लाइव डेमो भी दिखाया गया. इसमें एक AI powered quadruped robot को फैक्ट्री जैसे माहौल में काम करते दिखाया गया. यह रोबोट जटिल और खतरनाक जगहों पर खुद चलकर मशीनों की जांच करता है. अगर कहीं कंप्रेसर में प्रेशर कम मिले या इलेक्ट्रिक पैनल में गड़बड़ी दिखे, तो यह रोबोट तुरंत अपने निरीक्षण मार्ग इंस्पेक्शन रूट को बदलकर अपस्ट्रीम कारण की जांच करता है, यानी सिर्फ डेटा इकट्ठा नहीं, बल्कि रूट कॉज एनालिसिस भी करता है. जरूरत पड़ने पर ऑटोमेटेड मेंटेनेंस अलर्ट भी जारी कर देता है.

क्यों अहम है यह कदम (quadruped robot demo)

भारत को टेक सुपरपावर बनाने के लिए सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि मजबूत AI infrastructure और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जरूरी है. टाटा का AI data centre प्लान और फैक्ट्री में AI robot का इस्तेमाल दिखाता है कि देश अब रिएक्टिव नहीं, बल्कि इंटेलिजेंट और ऑटोनॉमस सिस्टम की ओर बढ़ रहा है. आखिरकार AI Impact Summit 2026 सिर्फ चर्चा का मंच नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल मुस्तकबिल की ठोस शुरुआत बनता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें:-दिल्ली में टेक का महाकुंभ, AI Impact Summit 2026 में जुट रहे हैं दुनिया के ये दिग्गज

Featured Video Of The Day
Land For Job Scam में Lalu Yadav, Rabri Devi को कोर्ट से राहत! | Bihar Politics | Tejashwi Yadav