TV पर घोड़ों की रेस देखकर कुत्ता करने लगा कुछ ऐसा, IAS ने दिया मजेदार Reaction - देखें Video

हाल ही में एक आईएएस ऑफिसर ने एक कुत्ते का बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और इसपर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
TV पर घोड़ों की रेस देखकर कुत्ता करने लगा कुछ ऐसा, IAS ने दिया मजेदार Reaction

सोशल मीडिया पर अक्सर कुत्तों के प्यारे और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. लोग भी कुत्तों को बहुत पसंद करते हैं और अपने घर में उन्हें पालते भी हैं. बहुत से लोगों को शौक होता है और वो अपने कुत्तों की कुछ मजेदार हरकतों को कैमरे में रिकॉर्ड भी कर लेते हैं. हाल ही में एक आईएएस ऑफिसर ने एक कुत्ते का बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और इसपर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं.

देखें Video: 

ये वीडियो सोशल मीडिया पर आईएएस ऑफिसर नितिन सांगवान (IAS officer Nitin Sangwan) ने शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “दुनिया में किसी को भी इस डॉगी को देखने के बाद घोड़ों की रेस देखने में मजा नहीं आएगा.” आप इस वीडियो में खुद देख सकते हैं कि टीवी पर घोड़ों की रेस चल रही है. टीवी के सामने ही एक डॉगी खड़ा होकर घोड़ों की रेस (Horse Race) को बहुत ध्यान से देख रहा है. लेकिन, रेस देखते ही देखते वो इतना खुश हो जाता है कि खुद भी बड़ी तेजी से उछलने लगता है. आपने शायद ही किसी डॉगी को पहले खुश होकर इस तरह से उछलते हुए देखा होगा.

इस डॉगी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को अबतक 2 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और वीडियो पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं. लोग कमेंट में डॉगी की जमकर तारीफें कर रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: अबकी बार, बंगाल में होगा आर-पार? Mamata Banerjee