40 साल नौकरी के बाद गुरुग्राम के कपल ने ऐसे बदली जिंदगी, अब जी रहे ‘ड्रीम लाइफ’, हर कोई हो रहा इंस्पायर

राधा और सुरेंद्र की कहानी यह सिखाती है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. अगर मन में जुनून हो, तो जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर नए सपने पूरे किए जा सकते हैं. लोगों के लिए उनका मैसेज साफ है, रिटायरमेंट अंत नहीं, एक नई शुरुआत है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीनियर कपल का ‘जिप्सी लाइफस्टाइल’ इंटरनेट पर छाया, हर कोई हो रहा इंस्पायर

Couple Life After Retirement: गुरुग्राम के रहने वाले राधा और सुरेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने जो जीवन चुना है, वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है. उनकी बेटी युविका अब्रोल ने उनकी इस खास जिंदगी की झलक एक वीडियो के जरिए शेयर की है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है.

40 साल नौकरी के बाद लिया बड़ा फैसला

राधा और सुरेंद्र ने करीब 40 साल तक कॉर्पोरेट लाइफ में काम किया. लेकिन, रिटायर होने के बाद उन्होंने आराम करने की बजाय अपने सपनों को पूरा करने का फैसला किया. युविका के अनुसार, उन्हें हमेशा से घूमने का शौक था, लेकिन असली ट्रैवलिंग उन्होंने रिटायरमेंट के बाद शुरू की. उन्होंने अपनी जिंदगी को एक नया मोड़ देते हुए दुनिया घूमने का प्लान बनाया.

‘Seniorjeepsies' नाम से कर रहे ट्रैवल डॉक्यूमेंट

यह कपल इंस्टाग्राम पर ‘seniorjeepsies' नाम से अपने सफर को शेयर करता है. वीडियो में उन्हें अलग-अलग जगहों पर घूमते, नई-नई एक्टिविटीज करते और जिंदगी को खुलकर जीते हुए देखा जा सकता है. वे भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों की भी यात्रा कर रहे हैं. खास बात यह है कि वे हर जगह लोकल लोगों की तरह रहना पसंद करते हैं और खुद खाना बनाते हैं.

देखें Video:

Advertisement

गोवा में बिताते हैं 3 महीने, जीते हैं ‘जिप्सी लाइफ'

युविका ने बताया कि यह कपल हर साल करीब 3 महीने गोवा में बिताता है. इस दौरान वे एकदम लोकल लाइफ जीते हैं, नए लोगों से मिलते हैं और अलग-अलग अनुभव जुटाते हैं. उनका मानना है कि रिटायरमेंट के बाद जिंदगी खत्म नहीं होती, बल्कि असली जिंदगी वहीं से शुरू होती है.

लोगों ने कहा- ‘सच्ची प्रेरणा'

यह वीडियो 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 50 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ऐसा ही होना चाहिए रिटायरमेंट, घूमो और जिंदगी का आनंद लो. वहीं दूसरे ने कहा, आप हर पीढ़ी को इंस्पायर कर रहे हैं.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: अश्विनी भिडे बनीं मुंबई की पहली महिला BMC कमिश्नर, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ, बताया- गेम चेंजर

बंदर पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी! बुजुर्ग महिला पर किया हमला, वायरल Video पर छिड़ी बहस, आखिर किसकी गलती?

20 साल की वफादारी का ये इनाम? फोन तक नहीं किया, बीमार कर्मचारी को ईमेल से निकाला, कंपनी पर भड़के लोग

Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: हिन्दू Vs मुसलमान हो गया बंगाल का रण? Hindu Vs Muslim | Sucherita Kukreti