24,000 साल बाद जिंदा हुआ Zombie Worm! वैज्ञानिक तब हैरान रह गए जब करने लगा प्रजनन

साइबेरिया की बर्फ में 24,000 साल तक दबा एक सूक्ष्म जीव फिर से जिंदा हो गया और हैरानी की बात यह है कि उसने प्रजनन भी शुरू कर दिया. इस अनोखी खोज ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है और यह साबित किया है कि जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों में भी लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
24 हजार साल बर्फ में दफन था, फिर हुआ जिंदा, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

सोचिए अगर कोई जीव हजारों साल तक बर्फ में दबा रहे और फिर अचानक जिंदा हो जाए! यह सुनने में किसी फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इसे सच कर दिखाया है. 24,000 साल पुराना एक सूक्ष्म जीव जब दोबारा जिंदा हुआ, तो उसने सबको हैरान कर दिया.

साइबेरिया की जमी हुई धरती में दबा एक सूक्ष्म जीव करीब 24,000 साल बाद फिर से जीवित हो गया. वैज्ञानिकों ने इसे जॉम्बी वर्म नाम दिया है, हालांकि असल में यह एक bdelloid rotifer नाम का सूक्ष्म बहुकोशिकीय जीव है. यह जीव अलाजेया नदी के पास पर्माफ्रॉस्ट (हमेशा जमी रहने वाली मिट्टी) में मिला था. जांच में पता चला कि यह जीव लेट प्लेस्टोसीन युग का है, जब धरती पर मैमथ जैसे विशाल जानवर घूमते थे.

बर्फ में 24,000 साल तक जिंदा रहा

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह जीव -20°C तापमान में हजारों साल तक जमा रहा. यह पूरी तरह मरा नहीं था, बल्कि cryptobiosis नाम की अवस्था में चला गया था. Cryptobiosis एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें जीव की सारी जैविक क्रियाएं लगभग रुक जाती हैं. इससे वह बेहद कठिन परिस्थितियों जैसे ठंड, पानी की कमी और ऑक्सीजन की कमी को सहन कर सकता है.

जिंदा होते ही करने लगा प्रजनन

जब वैज्ञानिकों ने इस जीव को धीरे-धीरे पिघलाया, तो यह सिर्फ जिंदा ही नहीं हुआ, बल्कि कुछ ही दिनों में खाने-पीने और चलने लगा. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इसने अलैंगिक प्रजनन (asexual reproduction) भी शुरू कर दिया. इसके सभी बच्चे उसी के क्लोन थे. यह शोध Current Biology में प्रकाशित हुआ, जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया.

Advertisement

क्यों है ये खोज खास?

अब तक माना जाता था कि इतने जटिल जीव लंबे समय तक जिंदा नहीं रह सकते. लेकिन इस खोज ने साबित कर दिया कि नर्वस सिस्टम, मसल्स और पाचन तंत्र वाले जीव भी हजारों साल तक रुकी हुई अवस्था में रह सकते हैं. रिसर्चर स्टास मालाविन के अनुसार, यह खोज दिखाती है कि जीवन को लंबे समय तक संरक्षित रखना संभव है, हालांकि बड़े जीवों (जैसे इंसान) के लिए यह अभी संभव नहीं है.

यह भी पढ़ें: गुफा के ‘भगवान' से शादी और फिर मौत! चीन की इस खौफनाक परंपरा ने उड़ा दिए होश

50°C की आग में भी ठंडा आशियाना! ‘ग्रीन मैन' का नारियल जुगाड़ तपती गर्मी में ऐसे बचा रहा है परिंदों की जान

Advertisement

न बाथरूम, न किचन… फिर भी 1 लाख रु किराया! न्यूयॉर्क में जेल की कोठरी से भी छोटा घर देख लोग हैरान

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: UP के 'सिंघम' की एंट्री, IPS अजय पाल ने TMC नेता को दी खुली चेतावनी
Topics mentioned in this article