70 साल पुराने प्यार के लिए 86 वर्षीय महिला गई अमेरिका, लेकिन पहुंच गई जेल, दिल छू लेने वाली लव स्टोरी वायरल

86 वर्षीय फ्रांसीसी महिला, जो अपने पुराने प्यार से शादी करने अमेरिका गई थीं, अब ICE द्वारा हिरासत में रखी गई हैं. उनकी सेहत को लेकर परिवार चिंतित है और जल्द रिहाई की मांग कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
70 साल पुराने प्यार के लिए अमेरिका गई 86 वर्षीय फ्रांसीसी महिला हिरासत में, परिवार ने जताई चिंता
फोटो: Paul Ratje/Reuters

प्यार की कहानियां अक्सर दिल को सुकून देती हैं, लेकिन कभी-कभी यही कहानियां दर्दनाक मोड़ भी ले लेती हैं. एक 86 साल की फ्रांसीसी महिला, जो अपने पुराने प्यार से शादी करने अमेरिका गई थीं, आज हिरासत में हैं. उनकी कहानी किसी फिल्म की तरह शुरू हुई थी, लेकिन अब यह एक मुश्किल और चिंताजनक स्थिति में बदल चुकी है. इस घटना ने लोगों को भावुक कर दिया है.

1950 के दशक का प्यार, सालों बाद फिर मिला

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम मैरी-थेरेज़ (Marie-Thérèse) बताया गया है, जो फ्रांस के ब्रिटनी इलाके की रहने वाली हैं. 1950 के दशक में उन्हें एक NATO बेस पर काम करते हुए एक अमेरिकी सैनिक से प्यार हो गया था. बाद में हालात ऐसे बने कि दोनों अलग हो गए. कई सालों बाद, 2010 में सोशल मीडिया के जरिए दोनों फिर से जुड़े और उनका रिश्ता दोबारा शुरू हुआ.

प्यार के लिए अमेरिका पहुंचीं

2025 में अपने-अपने जीवन साथी के निधन के बाद, मैरी-थेरेज़ अमेरिका के Anniston, Alabama में अपने पुराने प्रेमी के पास रहने पहुंचीं. उनका सपना था कि वह अपने जीवन के आखिरी दिनों में अपने प्यार के साथ रहें और शादी करें. लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. जनवरी 2026 में उनके प्रेमी की मौत हो गई.

अचानक गिरफ्तारी और हिरासत

प्रेमी की मौत के बाद मैरी-थेरेज़ का ग्रीन कार्ड नहीं बन पाया, जिससे उनकी कानूनी स्थिति साफ नहीं थी. इसी बीच 1 अप्रैल को Immigration and Customs Enforcement (ICE) के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. परिवार का आरोप है, कि उन्हें हाथ और पैरों में हथकड़ी लगाकर लुइसियाना के एक भीड़भाड़ वाले डिटेंशन सेंटर में रखा गया है.

Advertisement

परिवार को सताई चिंता

मैरी-थेरेज़ के बेटे ने बताया, कि उनकी मां को दिल और पीठ से जुड़ी समस्याएं हैं और ऐसी स्थिति में उनका वहां रहना बेहद खतरनाक हो सकता है. उन्होंने कहा, हमें डर है कि वह एक महीने भी वहां नहीं रह पाएंगी. उन्हें तुरंत रिहा कर फ्रांस लाना जरूरी है. परिवार को उनकी गिरफ्तारी के बाद एक हफ्ते तक कोई जानकारी नहीं मिली, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई.

कानूनी विवाद भी बना वजह

रिपोर्ट के मुताबिक, अपने प्रेमी की मौत के बाद मैरी-थेरेज़ का उनके बेटे के साथ विवाद चल रहा था. आरोप है कि उस शख्स ने उनके घर की बिजली, पानी और इंटरनेट तक बंद कर दिया था. इस मामले की सुनवाई होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही ICE ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बीच Emmanuel Macron और Donald Trump के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव की भी चर्चा हो रही है, जिससे यह मामला और संवेदनशील बन गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 70 हजार की एक रील! IPL मैच में Reel बनाते हुए हवा में उछाली कीमती अंगूठी, फिर जो हुआ, नहीं भूलेगा

12 हजार नौकरियों के लिए किया अप्लाई… फिर भी नहीं मिली नौकरी, युवक बोला- डर, शर्म सब खत्म और अब...

नौकरी जाने के बाद शुरू किया फूड बिज़नेस, अब विदेश में ‘बिहारी फ्लेवर' बेचकर कमा रहे 1.3 करोड़ रुपये महीना

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | सम्राट आए, अपराधी थर-थर कांपे! परमाणु पर डील होगी या जंग?
Topics mentioned in this article