Holi Holiday: त्योहार के मौके पर हो कोई अपने घर-परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहता है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ और काम के दबाव के चलते बहुत से लोग त्योहारों पर भी अपने घर नहीं जा पाते हैं, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाती. इस जिंदगी और सफलता की दौड़ में क्यों ना ऐसा हो कि होली के मौके पर आपको एक मेल आए और उसमें बताया जाए, कंपनी की तरफ से 8 दिनों की छुट्टियां हैं, तो कैसे लगेगा. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है कि इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को होली के मौके पर 8 दिनों की छुट्टी दी है. चलिए आपको बताते हैं क्या यह सच है या फिर ऐसे ही लोगों को भ्रमित किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें:- Braj Ki Holi 2026: ब्रज की होली में कौन नहीं जा सकता, दूसरे धर्म के लोगों के लिए क्या कहता है भारत का कानून?
दरअसल, लिंकडिन पर एक पोस्ट शेयर किया गया है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि Nilank Tech कंपनी ने अपने कर्मचारियों को होली पर 8 दिनों की छुट्टी दी है. इसको लेकर लिंकडिन पर nilank-tiwari प्रोफाइल से एक पोस्ट किया है. प्रोफाइल के मुताबिक, Nilank Tiwari, Founder & Director @ Nilank Tech है. पोस्ट में लिखा गया कि Nilank Technologies Pvt. Ltd. में जब से हमने 8 दिनों की होली की छुट्टी घोषित की है, मेरे LinkedIn और Instagram पर मैसेज की बाढ़ आ गई है. क्या ये सच में है? कॉरपोरेट में 8 दिन की छुट्टी? इतनी लंबी छुट्टी मिल सकती है क्या?
Director ने LinkedIn पर क्या लिखा?
निलांक तिवारी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि सच कहूं, तो लोगों को यकीन न होना समझ में आता है, क्योंकि ज्यादातर ऑफिस में 2 दिन की छुट्टी मांगना भी मुश्किल हो जाता है. छुट्टियां गिनी-चुनी होती हैं और त्योहार सिर्फ कैलेंडर की तारीख बनकर रह जाते हैं. मेरे लिए Holi और Diwali सिर्फ छुट्टियां नहीं हैं. ये त्योहार भावनाएं हैं, घर जाने का एहसास हैं, परिवार के साथ रहने का समय हैं.
8 Day Holi Holiday
Photo Credit: Social Media
हममें से ज्यादातर लोग अपने परिवारों से दूर रहते हैं. पूरे साल इन त्योहारों का इंतजार करते हैं कि घर जाकर चैन से मनाएं, लेकिन असल में होता क्या है? आप घर पहुंचते हैं और दिमाग में एक ही विचार चलता रहता है. कल वापस जाना है, ये एक लाइन त्योहार की आधी खुशी ही खत्म कर देती है. मैं अपनी टीम के लिए ये एहसास खत्म करना चाहता था. मैं चाहता था कि मेरी टीम बिना तनाव के घर जाए, परिवार के साथ पूरे दिल से त्योहार मनाए, हंसे, आराम करे और हर पल मौजूद रहे. ये सोचकर नहीं कि अगले दिन वापस भागना है.
जब इंसान को इंसान की तरह महत्व दिया जाए, वह और खुश होकर लौटता है, ज्यादा एनर्जी से काम करता है, कंपनी से और जुड़ा हुआ महसूस करता है, तो हां, Nilank Tech में 8 दिनों की Holi की छुट्टी बिल्कुल सच है. ये कोई “नीति” नहीं है. ये इंसानी सोच है. हम अलग बनने की कोशिश नहीं कर रहे, बस मानते हैं कि काम की संस्कृति इंसानों जैसी होनी चाहिए.
सभी को परिवार के साथ होली की ढेर सारी शुभकामनाएं














