पोती की ताल पर थिरकी 75 साल की दादी, VIDEO देख दिल खुश हो जाएगा

कभी-कभी खुशियों का कोई भारी भरकम कारण नहीं होता. बस एक आंगन, दो पीढ़ियां और ताल से ताल मिलाने की कोशिश. एक नन्ही बच्ची और उसकी दादी का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुकून और मुस्कान बांट रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जब पोती बनी उस्ताद...दादी बनी शागिर्द, नन्ही टीचर की ताल से पर थिरकी 75 साल की दादी

Viral Adorable Dance Video: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह दिल छू लेने वाला वीडियो तेलंगाना के अकाउंट Kizzie.Aadhya_official से शेयर किया गया है. वीडियो में पांच साल की बच्ची आत्मविश्वास के साथ शास्त्रीय नृत्य के स्टेप्स करती नजर आती है, जबकि उसकी 75 साल की दादी पूरे ध्यान से उसे फॉलो करने की कोशिश करती दिखती हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, बच्ची ने अभी-अभी क्लासिकल डांस सीखना शुरू किया है और अब वह अपनी दादी को ट्रेन कर रही है. यह जुमला ही लोगों का दिल जीत रहा है.

ये भी पढ़ें:-ऑटो रिक्शा की पिछली सीट पर सोती बेटी और आगे जिंदगी चलाता पिता, यह वीडियो आंखें भिगो देगा

पोती बनी उस्ताद, दादी बनी शागिर्द (Granddaughter as the Teacher)

वीडियो में बच्ची धैर्य के साथ हाथों की मुद्राएं और भाव समझाती दिखती है. दादी हर मूव को गौर से देखती हैं और मुस्कुराते हुए उसे दोहराने की कोशिश करती हैं. चेहरे पर झुर्रियां हैं, लेकिन आंखों में सीखने की चमक साफ झलकती है. यह मंजर सिर्फ एक डांस रिहर्सल नहीं, बल्कि रिश्तों की मिठास और सीखने की जिद का खूबसूरत मेल है.

सोशल मीडिया बोला, सीखने की कोई उम्र नहीं (Internet Reacts with Love)

वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. यूजर्स इसे wholesome, uplifting और दिल को छू लेने वाला बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, उम्र कभी सीखने में रुकावट नहीं बनती, तो दूसरे ने कहा दादी और पोती का रिश्ता बेहद खूबसूरत है. आज के दौर में यह वीडियो इसलिए अहम है क्योंकि यह बताता है कि हुनर, मोहब्बत और सीखने की चाह किसी उम्र की मोहताज नहीं होती.

ये भी पढ़ें:-मेरे लिए पति हर साल खरीदते हैं 3 किलो सोना...बिजनेसमैन की पत्नी का दावा वायरल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bangladesh: हिंसा के विरोध में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयोग ने कौनसा फैसला पलटा? |Elections