कभी-कभी जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव बड़े चमत्कार कर देते हैं. दुबई में रहने वाली 23 साल की सारा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. गंभीर एक्ने से परेशान सारा ने जब अपनी स्किन ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो शेयर किया, तो इंटरनेट पर लोग हैरान रह गए. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस बदलाव के पीछे न कोई महंगी क्रीम थी, न डॉक्टर की दवा, बस दो साधारण बदलाव.
कैसे हुआ ये बदलाव?
सारा ने बताया, कि उनकी स्किन पर पहले बहुत ज्यादा एक्ने थे, जिससे वो काफी परेशान रहती थीं. कई बार वो रोती थीं और खुद को लेकर असुरक्षित महसूस करती थीं. लेकिन, उनकी स्किन में सुधार तब शुरू हुआ जब उन्होंने दो चीजें बदलीं. पहली- वापिंग (Vaping) छोड़ दी और दूसरा- चेहरा साधारण बार साबुन से धोना शुरू किया. सारा के मुताबिक, उन्होंने कोई दवा नहीं ली, न ही किसी डॉक्टर के पास गईं. यहां तक कि उन्होंने अपने सभी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी बंद कर दिए थे.
देखें Video:
क्या ये तरीका सबके लिए सही है?
सारा खुद मानती हैं कि उनका तरीका हर किसी के लिए सही नहीं हो सकता. उन्होंने साफ कहा, हाथ धोने वाला साबुन चेहरे के लिए अच्छा नहीं होता. किसी को इससे एलर्जी भी हो सकती है. इसलिए इसे सलाह के तौर पर नहीं लेना चाहिए.
स्किन केयर से पूरी दूरी
सारा ने बताया, कि उनकी स्किन बैरियर इतनी खराब हो चुकी थी कि वो कोई भी एक्टिव प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से डरती थीं. उन्होंने मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन भी कुछ समय के लिए बंद कर दिए थे. धीरे-धीरे जब एक्ने कम होने लगे, तब उन्होंने सिर्फ बेसिक केयर शुरू की. अब उनका रूटीन बेहद सिंपल है- जैसे फेस वॉश- साधारण साबुन, रात में- मॉइस्चराइज़र, दिन में- सनस्क्रीन.
इंटरनेट का रिएक्शन
सारा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. लोगों ने कमेंट में लिखा- ये सबसे बेहतरीन ग्लो-अप वीडियो है! दूसरे ने लिखा- एक्ने से लड़ना कितना मुश्किल होता है, ये हर कोई नहीं समझता. तीसरे ने लिखा- हम सब इस फेज से गुजरे हैं, तुमने कमाल कर दिया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: क्योंकि मैं मैन हूं... IIT ग्रेजुएट ने शादी के लिए रखीं ऐसी अजीब शर्तें, मैचमेकर ने लगा दी क्लास!
7 दिन की छुट्टी सिर्फ बारिश के लिए! कंपनी के इस फैसले ने इंटरनेट पर मचा दी हलचल, सुनकर हर कोई हैरान














