पहाड़ों के नीचे बन रही दुनिया की सबसे लंबी सुरंग, 58KM लंबी टनल में दौड़ेगी हाईस्पीड रेल, घंटों का सफर मिनटों में तय होगा

फ्रांस और इटली के बीच और आल्प्स पर्वत के नीचे बन रही मोंट सेनिस बेस सुरंग की कुल लंबाई 57.5 किलोमीटर की है. इस प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होने वाली एक विशाल टनल बोरिंग मशीन (TBM) 235 मीटर लंबी है. सुरंग के रास्ते में कई जगह ऊपर 2 किमी तक चट्टान हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Mont Cenis base tunnel: दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग बना रहे फ्रांस और इटली (AI फोटो)

फ्रांस और इटली मिलकर आल्प्स पर्वत के नीचे 57.5 किलोमीटर लंबी रेलवे सुरंग बना रहे हैं. हम बात कर रहे हैं मोंट सेनिस बेस टनल (Mont Cenis Base Tunnel) की. एक बार तैयार हो जाने के बाद यह दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग होगी. अभी तो यह रिकॉर्ड स्विट्जरलैंड की गोथर्ड बेस सुरंग के नाम है जिसकी लंबाई 57 किलोमीटर की है. मोंट सेनिस बेस सुरंग में दो अलग-अलग ट्यूब होंगे हैं और हर में एक रेलवे ट्रैक. यानी दोनों दिशाओं में अलग-अलग ट्रेनों की आवाजाही होगी. 

पहाड़ को चीरकर बन रही दुनिया की सबसे खास सुरंग

मोंट सेनिस बेस सुरंग की कुल लंबाई 57.5 किलोमीटर की है. इसका 45 किमी का हिस्सा फ्रांस के क्षेत्र में और 12.5 किमी का हिस्सा इटली के क्षेत्र में है. दरअसल यह सुरंग Lyon-Turin हाईस्पीड और मालवाहक रेलवे कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा है. पूरा रेलवे कॉरिडोर करीब 270 किलोमीटर लंबा है. इसका 70% हिस्सा फ्रांस में है और 30% इटली में. यह मेडिटेरेनियन कॉरिडोर का बीच वाला हिस्सा है, जो यूरोप के TEN-T ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के नौ रास्तों में से एक है. यह 3,000 किलोमीटर लंबा है और पूर्व से पश्चिम तक यूरोप के सात कॉरिडोर को जोड़ता है.

इस पूरे क्रॉस-बॉर्डर प्रोजेक्ट में कुल 164 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड सुरंगों का निर्माण होना है. इसमें दो मुख्य रेलवे ट्यूब, चार एक्सेस टनल और 204 सुरक्षा क्रॉस-पैसेज शामिल हैं. सुरंग में सुरक्षा के लिए हर 333 मीटर के आसपास क्रॉस-पैसेज बनाए जा रहे हैं, जो दोनों मुख्य ट्यूब को आपस में जोड़ेंगे.

अभी का अपडेट है कि मोंट-सेनिस बेस टनल पर काम तेजी से चल रहा है. अभी 14 जगहों पर खुदाई हो रही है. अक्टूबर 2026 के मध्य तक, 164 किलोमीटर में से 50 किलोमीटर से ज्यादा टनल की खुदाई पूरी हो चुकी थी.

Advertisement

काम की बात- ऑस्ट्रिया और इटली के बीच बन रही ब्रेनर बेस टनल की कुल लंबाई इंसब्रुक के मौजूदा अंडरग्राउंड रेल बाईपास को मिलाकर 64 किलोमीटर होगी. लेकिन इसकी मुख्य सुरंग 55 किलोमीटर लंबी है, जबकि फ्रांस और इटली के बीच बन रही मोंट सेनिस बेस टनल की मुख्य सुरंग 57.5 किलोमीटर लंबी होगी. इसलिए मोंट सेनिस बेस सुरंग दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग बनने की रेस में है.

जर्मनी से आई स्पेशल टनल बोरिंग मशीन 

इस प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होने वाली एक विशाल टनल बोरिंग मशीन (TBM) 235 मीटर लंबी है. इसका कटर हेड 10.16 मीटर व्यास का है. यह मशीन दो फुटबॉल मैदानों जितनी लंबी है, हजारों टन वजनी है और अलग-अलग तरह की जमीन में खुदाई के लिए बनाई गई है, जहां ऊपर 2,000 मीटर तक चट्टान हो सकती है. मोंट सेनिस बेस टनल के इटली वाले हिस्से की खुदाई करने वाली दो बड़ी TBM मशीनों में से पहली अक्टूबर में सौंप दी गई थी. इस मशीन को जर्मनी में हेरेनक्नेख्ट फैक्ट्री में UXT ग्रुप (इटिनेरा, घेला और स्पी बाटिन्योल्स) के लिए बनाया गया था.

Advertisement

इस मशीन में 13 मोटर लगी हैं, जिनकी कुल क्षमता 4,550 किलोवाट है. इसे प्रतिदिन करीब 10 मीटर खुदाई करने के लिए डिजाइन किया गया है.

यह भी पढ़ें | ऊंचे पहाड़ों के नीचे बन रही दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग, 64 KM का रूट, 80 नहीं 25 मिनट में होगा सफर

पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ियों का वक्त हो जाएगा बहुत कम

एक मालगाड़ी इस नए रेलवे कॉरिडोर के जरिए सड़क से करीब 60 भारी ट्रकों के बराबर माल ढुलाई कर सकेगी. अगर पैसेंजर ट्रेन की बात करें तो  इससे सफर का समय भी काफी कम हो जाएगा. ट्यूरिन से लियोन बिना रुके सिर्फ 1 घंटा 47 मिनट में पहुंचा जा सकेगा, जबकि अभी इसमें 3 घंटे 47 मिनट लगते हैं. मिलान से पेरिस का सफर करीब 7 घंटे की बजाय सिर्फ 4 घंटे 30 मिनट में पूरा होगा. वहीं ट्यूरिन से पेरिस करीब 4 घंटे में पहुंचा जा सकेगा, जिससे करीब 1 घंटा 30 मिनट की बचत होगी.

इस प्रोजेक्ट को 2015 में डिजाइन किया गया था और इसका परमिट 2018 में मिल गया था. निर्माण और रेलवे कनेक्शन का काम 2033 तक पूरा करने और उसके बाद ट्रेन चालू करने का लक्ष्य है.

Advertisement

यह भी पढ़ें | समुद्र के नीचे बन रही 18 KM लंबी सुरंग, नीचे 4 लेन रोड और डबल रेलवे लाइन, 7 मिनट में दो देशों का हाईस्पीड सफर

Featured Video Of The Day
Meerut से संदिग्ध आतंकी उजैद गिरफ्तार! पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से कनेक्शन

Topics mentioned in this article
Infra Project
Tunnel
Railway Tunnel
Railway Tunnels

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं