- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमांडा उंगारो ने मेलानिया ट्रंप के छिपे हुए संबंध उजागर करने की धमकी दी है
- अमांडा उंगारो ने खुद को एपस्टीन फाइल्स की पीड़िता बताया और दो दशकों तक ट्रंप परिवार के करीब रहने का दावा किया
- मेलानिया ट्रंप ने बार-बार जेफ्री एपस्टीन से किसी भी संबंध से इनकार किया है और इस मामले में सफाई दी है
वैश्विक राजनीति में भूचाल ला चुकी एपस्टीन फाइल्स एक बार फिर चर्चा में है. एक महिला ने एक्स अकाउंट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की पोल खोलने की धमकी दी है. महिला खुद को एपस्टीन फाइल्स का दोषी बताते हुए कहा कि मैं दो दशकों से अमेरिका की पहली की करीबी रही है. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि वह मेलानिया के छिपे हुए संबंधों को उजागर कर देगी. यह धमकी ऐसे समय में आई है जब मेलानिया खुद यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से किसी भी तरह का कोई संबंध न होने की बात दोहराती आई हैं. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दिवंगत और सजा‑याफ्ता तस्कर एपस्टीन से किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार किया था.
चुप रहिए वरना सब उजागर कर दूंगी ....
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमांडा उंगारो नाम के एक अकाउंट ने नए दावे किए हैं.अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में लिखा,“हैलो मेलानिया, मैं 20 साल तक आपके आसपास रही हूं.आप जानती थीं कि मैं ICE के अंदर थी. इतने सालों बाद जो सबसे ज्यादा दर्द देता है, वह यह है कि मैं आपके परिवार आपकी मां और पिता के संपर्क में रही, आपकी वजह से नहीं बल्कि उनकी वजह से, कार्यक्रमों और अन्य मौकों पर इसलिए मेरे बारे में बोलते समय चुप रहें, क्योंकि मैं वह सब उजागर कर दूंगी जो मैं जानती हूं.”
हालांकि मेलानिया ट्रंप के खिलाफ इस पोस्ट की मीडिया रिपोर्ट्स पुष्टि नहीं करती है पर अकाउंट ब्लू टिक वाला है. अकाउंट लैटिन अमेरिका से चलाया जा रहा है और दिसंबर 2025 से सक्रिय है.जेफ्री एपस्टीन को लेकर मेलानिया ट्रंप की टिप्पणियां व्हाइट हाउस अधिकारियों के लिए भी चौंकाने वाली रहीं. CNN की सीनियर व्हाइट हाउस संवाददाता क्रिस्टन होम्स ने X पर लिखा, “कुछ व्हाइट हाउस अधिकारी फर्स्ट लेडी(ट्रंप की पत्नी मेलानिया) के बयान के समय को लेकर हैरान रह गए. इससे अफवाहें फैल गईं कि शायद वह किसी आने वाली बात से पहले खुद को सुरक्षित करने की कोशिश कर रही थीं.”
एपस्टीन पर क्यों देनी पड़ी थी सफाई?
क्रिस्टन होम्स के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि मेलानिया ट्रंप के करीबी लोगों के बीच इस बात को लेकर मतभेद थे कि उन्हें यह बयान देना चाहिए या नहीं, क्योंकि यह मामला पहले ही शांत हो चुका था.हालांकि अधिकारी का कहना था कि ऑनलाइन अब भी मेलानिया ट्रंप को एपस्टीन से जोड़ने वाली खबरें और चर्चाएं चल रही थीं, इसी वजह से मेलानिया ट्रंप ने इस विषय पर आधिकारिक रूप से साफ और मजबूत तरीके से अपना पक्ष रखा.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि उन्हें अपनी पत्नी की ओर से एपस्टीन से जुड़े इस बयान की योजना के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी. इस अचानक दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर तेज हो गया है, जिनमें से ज्यादातर चर्चाओं का केंद्र अमांडा उंगारो बनी हुई हैं.
अमांडा उंगारो कौन हैं?
मेलानिया ट्रंप को चेतावनी देने वाली अमांडा उंगारो एक मॉडल बताई जाती हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार वह पूर्व मॉडलिंग एजेंट और डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी रहे पाओलो जामपोली की पार्टनर हैं. पाओलो जामपोली वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने मॉडलिंग के दौरान मेलानिया ट्रंप को अमेरिका लाने में मदद की थी और उनकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से कराई थी. बताया जाता है कि अमांडा उंगारो को भी पाओलो जामपोली ने उस समय खोजा था, जब वह एक मॉडलिंग एजेंट के रूप में काम कर रहे थे.इसके बाद उन्होंने उंगारो को मॉडलिंग करियर के लिए तैयार किया और अमेरिका आने के लिए उन्हें प्रेरित किया.
ब्राजील के अखबार ओ ग्लोबो (O Globo) को दिए एक इंटरव्यू में अमांडा उंगारो ने जेफ्री एपस्टीन से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था. उन्होंने कहा कि 17 साल की उम्र में वह पेरिस से न्यूयॉर्क जेफ्री एपस्टीन के निजी विमान से गई थीं.
उंगारो के अनुसार, वह अपने एजेंट जीन‑लुक ब्रुनेल के साथ उस विमान में सवार हुई थीं. उन्होंने बताया,“उस विमान में करीब 30 लड़कियां थीं, जो बहुत सुंदर और बहुत कम उम्र की थीं.मुझे तुरंत असहज महसूस हुआ और मैं विमान से उतरना चाहती थी.”उंगारो ने इस पूरे सफर को बेहद परेशान करने वाला अनुभव बताया था.
यह भी पढ़ें- जेडी वेंस Vs गलिबाफ... इस्लामाबाद में बातचीत की टेबल पर ईरान के 14 तो अमेरिका के ये 4 दिग्गज
“मुझे तब महसूस हुआ था कि कुछ गलत है, लेकिन उस समय मैं इस दुर्व्यवहार को पूरी तरह समझ नहीं पाई थी.”हालांकि अमांडा उंगारो ने जेफ्री एपस्टीन पर सीधे तौर पर खुद के साथ किसी व्यक्तिगत हमले का आरोप नहीं लगाया है, लेकिन उन्होंने खुद को एपस्टीन से जुड़े मॉडलिंग सिस्टम की पीड़िता बताया है. खबरों के अनुसार, उंगारो और पाओलो जामपोली का रिश्ता साल 2023 में खत्म हो गया था. एक इंटरव्यू में उंगारो ने कहा,“मार‑ए‑लागो में न्यू ईयर की पार्टियों में, हम और एक अन्य कपल ही ऐसे लोग थे जो ट्रंप और मेलानिया के साथ एक ही टेबल पर बैठे होते थे.” उन्होंने यह भी दावा किया कि जामपोली की वजह से उनके संबंध मेलानिया ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप दोनों के काफी नजदीकी थे.
यह भी पढ़ें- असली मुसीबत तो ये है! होर्मुज में माइंस बिछाकर भूल गया ईरान, IRGC को भी सटीक लोकेशन का पता नहीं













