अफगानिस्तान दुनिया में सबसे खतरनाक क्यों है... पग-पग पर हैं लैंडमाइन्स, जानिए UN की रिपोर्ट

दशकों से चले आ रहे युद्धों के कारण देश में ये विस्फोटक मौजूद हैं, जो अब भी लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अफगानिस्तान में लंबे युद्धों के कारण पग-पग लैंडमाइन्स बिछे हुए हैं जो लोगों के लिए लगातार खतरा बन रहे हैं
  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान लैंडमाइन्स से होने वाली मौतों में विश्व में तीसरे स्थान पर है
  • लगभग अस्सी प्रतिशत विस्फोटक हादसों के पीड़ित बच्चे होते हैं जो खेलते समय या अनजाने में विस्फोटक छू लेते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

संयुक्त राष्ट्र (UN) की अफगानिस्तान सहायता मिशन (यूनामा) की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में पग-पग पर लैंडमाइन्स बिछे हुए हैं. कब कौन कहां विस्फोट का शिकार हो जाए पता नहीं. ये सब लंबे समय तक यु्द्ध में रहने के कारण हुआ है. लैंडमाइन्स के कारण होने वाली मौतों के मामले में अफगानिस्तान विश्व में तीसरे स्थान पर है.

लोगों को किया जा रहा अलर्ट

यूनामा ने मंगलवार को कहा कि इन हादसों के लगभग 80 प्रतिशत पीड़ित बच्चे हैं, जो खेलते समय या अनजाने में विस्फोटक पदार्थों को छूने के कारण घायल या मृत हो जाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यूनामा ने खदान निष्कासन और विस्फोटक जोखिमों के प्रति जागरूकता फैलाने वाले संगठनों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की मांग की है. यह जानकारी अफगानिस्तान की प्रमुख समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने दी.

रिपोर्ट में कहा गया कि निष्कासन टीमें हर दिन खतरनाक लैंडमाइन्स को हटाने का काम करती हैं, जबकि जागरूकता अभियान लोगों को घातक सामग्रियों के संपर्क में आने से रोकने के लिए चलाए जाते हैं. यूएन मिशन ने अफगानिस्तान में लोगों को सलाह दी है कि वे संदिग्ध वस्तुओं को न छुएं और उन्हें तुरंत अधिकारियों को रिपोर्ट करें, ताकि आगे और हताहतों को रोका जा सके.

3.3 मिलियन आबादी खतरे में

यूनामा के आंकड़ों के अनुसार, अफगानिस्तान की लगभग 3.3 मिलियन आबादी उन क्षेत्रों में रहती है, जो खदानों और लैंडमाइन्स से घिरे हैं. दशकों से चले आ रहे युद्धों के कारण देश में ये विस्फोटक मौजूद हैं, जो अब भी लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं.

इससे पहले, 18 जनवरी को प्रांतीय पुलिस ने बताया कि वार्दक प्रांत में एक बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, जब पुराने युद्धों से बचे एक लैंडमाइन्स में धमाका हो गया. पुलिस के अनुसार, बच्चों ने एक खिलौने जैसी दिखने वाली वस्तु के साथ खेलना शुरू किया, जिससे यह हादसा हुआ. घायलों को इलाज के लिए काबुल ले जाया गया.

14 जनवरी को, नांगरहार प्रांत के स्पिंगहर जिले में एक शख्स की मौत हुई, जब पुराने युद्धों से बचे एक अन्य लैंडमाइन्स में धमाका हुआ. पुलिस प्रवक्ता सैयद तैयब हेमाद ने बताया कि इस घटना में एक चरवाहा मारा गया.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Indian Army के लिए देश में ही बनेंगे Helicopter, 'मेक इन इंडिया' की दिशा में अदाणी ग्रुप का बड़ा कदम