जेडी वेंस और आसिम मुनीर के साथ दिख रही ये महिला कौन? स्पैनिश,उर्दू सहित इन भाषाओं की जानकार

Who Is Natalie A Baker:

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
us iran news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के नेताओं के बीच शांति वार्ता के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है
  • नताली ए. बेकर वरिष्ठ अमेरिकी डिप्लोमैट हैं और इस समय इस्लामाबाद में अमेरिकी मिशन की उप प्रमुख हैं
  • नताली बेकर को कई भाषाएँ आती हैं और वे अमेरिका के टेक्सास के सेंटोनियो से संबंध रखती हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज ईरान-अमेरिका के नेताओं का जुटान हुआ है. सीजफायर के बाद हो रही शांति वार्ता में शरीक होने यूएस से जेडी वेंस और ईरान से बाघेर गलिबाफ ने शिरकत की है. इस बातचीत का क्या हल निकलेगा वो तो पता चल ही जाएगा, लेकिव इस बीच पाकिस्ता के हुक्मरानों और ईरान-अमेरिका के नेताओं संग दिखी एक महिला ने सबका ध्यान खींच लिया है. लोग गूगल पर तेजी से सर्च कर रहे हैं कि ये महिला है कौन? तो चलिए कीबोर्ड पर उंगलियां मत चलाइए, हम आपको बता देते हैं. 

कौन है ये महिला?

आसिम मुनीर, जेडी वेंस के साथ कदन से कदम मिलाकर चल रही इस महिला का नाम नताली ए. बेकर है. नताली वरिष्ठ अमेरिकी डिप्लोमैट हैं और इस समय इस्लामाबाद में अमेरिकी मिशन की उप प्रमुख के रूप में काम कर रही हैं. नताली बेकर 2024 में इस्लामाबाद आई थीं और  यहां स्थित अमेरिकी दूतावास में यह कार्यभार संभाला. इससे पहले वह कतर की राजधानी दोहा में भी काम कर चुकी हैं. इस्लामाबाद स्थित यूएस एंबेसी ने नताली बेकर का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें लिखा कि चार्जे डी'अफेयर्स नताली ए. बेकर रोजाना अमेरिका‑पाकिस्तान संबंधों को मजबूत करने के लिए मेहनत कर रही हैं. हमने सुबह की कॉफी के दौरान उनसे मुलाकात की और पद के पीछे की शख्सियत के बारे में थोड़ी जानकारी ली.

यह भी पढ़ें-  पाक लड़ाकू विमानों के पहरे में इस्लामाबाद में उतरा जेडी वेंस का प्लेन, F-16 फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट
 

नताली बेकर ने बताया उन्हें क्या-क्या पसंद?

नताली बेकर ने यूएस एंबेसी इस्लामाबाद के इंस्टाग्राम चैनल पर डले एक वीडियो में बताया कि मैं बहुत अच्छी श्रोता हूं क्योंकि अच्छा सुनने वाला ही एक बेहतर डिप्लोमैट हो सकता है. नताली ने बताया कि उन्हें अरबी, फारसी,रशियन,स्पैनिश और थोड़ी-थोड़ी उर्दू आती है. नताली मूलत: अमेरिका के टेक्सास के सेंटोनियो से आती हैं जिसे विश्व का सबसे लंबे और चौड़े Cowboy बूट्स के लिए जाना जाता है. 

Advertisement

बता दें कि  शनिवार को ईरान और अमेरिका के बीच इस अहम बातचीत से तय हो जाएगा कि युद्ध आगे खिंचेगा या युद्धविराम जारी रहेगा. लेबनान के कारण ईरान इस बातचीत का हिस्सा नहीं बनना चाहता था. बाद में तैयार हुआ जिसके बाद आज दोनों नेताओं के बीच वार्ता होगी. ट्रंप की भी इस बातचीत पर पैनी नजर है क्योंकि वह कह चुके हैं कि हम युद्ध की भी स्थिति में हैं. 

यह भी पढ़ें- डील होगी तो इस शर्त पर... अमेरिका से वार्ता के पहले ईरान ने बता दी लक्ष्मण रेखा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या टूट के कगार पर आ गया है NATO? | Iran US Ceasefire | Trump | Kachehri | America
Topics mentioned in this article