- बालेन शाह नेपाल के नए प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने शुक्रवार को पद की शपथ ली और उनकी पत्नी सबीना काफले हैं
- सबीना काफले एक लेखिका हैं, जिन्होंने कविताएं और उपन्यास लिखा है और पब्लिक हेल्थ में ग्रेजुएशन की है
- बालेन शाह और सबीना की मुलाकात 2017 में हुई थी, जहां बाले सबीना की कविताओं और खूबसूरती पर दिल हार बैठे
बालेन शाह नेपाल के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. शुक्रवार को उन्होंने पीएम पद की शपथ ली. इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि बालेन शाह के परिवार के बारे में. जहन में सवाल ये भी है कि आखिर बालेन शाह की पत्नी कौन हैं और वह क्या करती हैं और कितनी पढ़ी-लिखी हैं, वह बालेन से कैसे मिलीं? बालेन के पीएम बनने के बीच उनकी पत्नी की चर्चा भी तेज है. तो बता दें कि बालेन के परिवार में उनकी पत्नी के साथ एक बेटी भी हैं. नेपाल के होने वाले पीएम की पत्नी का नाम सबीना काफले है. सबीना काफले के बारे में जानें सबकुछ.
सबीना काफले से कैसे मिले बालेन शाह?
बता दें कि बालेन शाह की पत्नी सबीना काफले एक लेखिका हैं. वह लव और लाइफ पर खूब कविताएं लिखती हैं. वह दीपलता नाम का एक उपन्यास भी लिख चुकी हैं. बालेन की उनकी कविताओं पर ही अपना दिल हार बैठे थे. सबीना नेपाल के मोरंग जिले के उरलाबारी की रहने वाली हैं. बात अगर सबीना की पढ़ाई की करें तो उन्होंने नोबल कॉलेज से पब्लिक हेल्थ में ग्रेजुएशन किया है.
ये भी पढ़ें- नेपाल के होने वाले पीएम बालेन शाह का 'म्यूजिकल मैनिफेस्टो': 'जय महाकाली' हुआ वायरल, तोड़ा व्यूज का रिकॉर्ड
बालेन और सबीना की फिल्मी लव-स्टोरी
मन में ये सवाल भी जरूर होगा कि बालेन की शादी सबीना काफले से हुई कैसे? बता दें कि दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. सबीना काफले अपनी कविताओं को सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं. रैपर बालेन इनको पढ़ते ही सबीना के दीवाने बन बैठे. जानकारी के मुताबिक, दोनों पहली बार साल 2017 में एक एक साहित्य कार्यक्रम में मिले थे. कविताओं के साथ ही सबीना की खूबसूरती पर भी वे अपना दिल हार बैठे. इसके बाद उनकी मुलाकातों के सिलसिले बढ़ने लगे. लव कन्फेशन के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली. सबीना ने साल 2023 में बेटी को जन्म दिया.
बालेन की ताकत हैं पत्नी सबीना काफले
बालेन शाह कई बार राजनीति मंच से कहते रहे हैं कि उनकी कामयाबी के पीछे पत्नी सबीना का बड़ा रोल है. पहले वह सिर्फ अपने म्यूजिक पर ध्यान देते थे. लेकिन सबीना से मिलने के बाद वह देश के साथ ही लोगों की बुनियादी जरूरतों के बारे में सोचने लगे. सबीना को बालेन की ताकत कहना गलत नहीं होगा. साल 2022 में बालेन शाह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काठमांडू का चुनाव जीत मेयर बने थे. इस जीत में सबीना का अहम रोल रहा. उन्होंने चुनावी कैंपेन में अपनी कविताओं और भाषण के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
सबीना के लिए बालेन शाह की दीवानगी
बालेन सबीना के प्यार में किस कदर डूबे हुए हैं इस बात का अंदाजा साल 2023 में हुई एक घटना से लगाया जा सकता है, सबीना काफले सरकारी वाहन से कहीं जा रही थीं तभी उनको ट्रैफिल पुलिस ने रोक लिया. बालेन इस बात से इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने फेसबुक पर धमकी दे डाली कि नगर निगम के वाहनों को अगर फिर रोका गया तो वह साल 2023 में सबीना काफले एक सरकारी वाहन में कहीं जा रही थीं. तभी उनके वाहन को ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया. इस पर बालेन भड़क गए.
उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करके धमकी दी कि अगर नगर निगम के वाहनों को दोबारा रोका गया तो वे पाल का मुख्य प्रशासनिक केंद्र सिंघा दरबार को आग के हवाले कर देंगे. बालेन का आरोप था कि उनकी पत्नी को पुलिस ने बेवजह परेशान किया. हालांकि इस घटना पर काफी बवाल भी हुआ था.













