समुद्री परिवहन दुनिया के लिए जरूरी, होर्मुज में जहाजों को गुजरने दें, IMO चीफ ने समर्थन करने वाले देशों को कहा शुक्रिया

आईएमओ के महासचिव डोमिनगेज ने सिंगापुर के मीडिया से बातचीत में भू-राजनीतिक संघर्षों में दबाव बनाने के साधन के रूप में समुद्री परिवहन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर आगाह किया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आईएमओ महासचिव ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट में आवागमन की स्वतंत्रता के समर्थन में खड़े देश ‘‘सही संदेश’’ दे रहे हैं. (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन प्रमुख ने होर्मुज स्ट्रेट में आवागमन की आजादी के समर्थन को सही संदेश बताया.
  • IMO ने फंसे 1600 से अधिक जहाजों पर सवार करीब 20,000 समुद्री कर्मियों को निकालने की योजना बनाई है.
  • संगठन ने कुछ देशों के साथ होर्मुज स्ट्रेट को बारूदी सुरंगों और खतरों से मुक्त कराने की व्यवस्थाएं भी की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिंगापुर :

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के प्रमुख आर्सेनियो डोमिनगेज ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट में आवागमन की स्वतंत्रता के समर्थन में खड़े देश ‘‘सही संदेश'' दे रहे हैं. डोमिनगेज ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध वैश्विक समुद्री परिवहन के लिए खतरा बना हुआ है. आईएमओ के महासचिव डोमिनगेज ने सोमवार को सिंगापुर के मीडिया से बातचीत में भू-राजनीतिक संघर्षों में दबाव बनाने के साधन के रूप में समुद्री परिवहन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर भी आगाह किया. 

डोमिनगेज ने कहा कि आईएमओ ने फारस की खाड़ी में अब भी फंसे 1,600 से अधिक पोतों पर सवार करीब 20,000 समुद्री कर्मियों को निकालने की योजना तैयार की है. 

ये भी पढ़ें: होर्मुज से भारतीय जहाजों को निकालने के लिए क्या कर रहा भारत? विदेश मंत्रालय ने बताया

होर्मुज को बारूदी सुरंगों से मुक्त कराने की कवायद 

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स' ने मंगलवार को आईएमओ प्रमुख के हवाले से कहा कि संगठन ने कुछ देशों के समूह के साथ मिलकर ऐसी व्यवस्थाएं की हैं, जिससे जब समुद्री यातायात आखिरकार फिर शुरू हो तो होर्मुज स्‍ट्रेज को बारूदी सुरंगों और अन्य खतरों से मुक्त कराया जा सके. 

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम बुधवार को समाप्त होगा. इसके आगे बरकरार रहने को लेकर अनिश्चितता के बीच सोमवार को होर्मुज से कमर्शियल शिंपिंग लगभग ठहर गया. पाकिस्तान में वार्ता के दूसरे दौर को लेकर भी अनिश्चितता की स्थिति है. 

डोमिनगेज ने कहा, ‘‘हकीकत यह है कि हमें वैश्विक समुदाय के संघर्ष कम करने के प्रयासों के समर्थन में एकजुट होने की जरूरत है ताकि हम सामान्य तरीके से व्यापार कर सकें.''

Advertisement

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने होर्मुज में जिस ईरानी जहाज को सीज किया, वह चीन से मिसाइलों का केमिकल ला रहा था?

युद्ध लंबा चला तो दिखेगा नकारात्‍मक असर: डोमिनगेज 

आईएमओ महासचिव ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट में आवागमन की स्वतंत्रता के समर्थन में खड़े देश ‘‘सही संदेश'' दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि संगठन ईरान और ओमान जैसे पड़ोसी देशों के संपर्क में है ताकि यह चर्चा की जा सके कि संघर्ष समाप्त होने के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट से सुरक्षित व्यापार फिर कैसे शुरू किया जा सकता है. 

समाचार पत्र ने डोमिनगेज के हवाले से कहा, ‘‘यह युद्ध जितना लंबा खिंचेगा, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उतने ही अधिक नकारात्मक असर दिखेंगे.''

डोमिनगेज ने इंटरनेशनल शिपिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले जलमार्गों पर शुल्क या भुगतान व्यवस्था के विचार को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिंगापुर सरकार के रुख को रेखांकित करना चाहता हूं, जिसने बहुत स्पष्ट और जोरदार ढंग से कहा कि वह इन शर्तों पर बातचीत नहीं करेगी.''

Advertisement
Featured Video Of The Day
Noida Violence Case में नया खुलासा, 'भड़काऊ वीडियो फैलाने के लिए बनाया ग्रुप, नाम रखा गया X Storm'