आइस हॉकी खेल रहे थे स्कूली बच्चे, तभी दनादन चलने लगीं गोलियां... अमेरिका में 3 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

US School Shooting: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में गोली चलते ही तमाम खिलाड़ी कवर के लिए भागते दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
US School Shooting: आइस हॉकी खेल रहे थे स्कूली बच्चे, तभी दनादन चलने गली गोलियां
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रोड आइलैंड के डेनिस एम. लिंच एरिना में आइस हॉकी खेल के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई
  • संदिग्ध ने खुद को गोली मारी, पुलिस ने शूटर की मौत को खुदकुशी बताया और जांच जारी है
  • पुलिस ने बताया कि मृतक वयस्क थे और यह हमला संभवतः पारिवारिक विवाद से जुड़ा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका को एक बार फिर गोलीबारी ने दहला दिया है. इस बार अमेरिकी राज्य रोड आइलैंड में युवा आइस हॉकी खेल के दौरान ही गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार पावकेट पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने मीडिया को बताया कि तीन अन्य पीड़ितों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि शूटर की मौत स्पष्ट रूप से खुद को मारी गई गोली से हुई है. उन्होंने कहा कि भले पुलिस शूटर की मौत में शामिल नहीं थी, फिर भी अधिकारी जांच कर रहे थे.

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस प्रमुख गोंकाल्वेस ने शूटर या मारे गए लोगों की उम्र के बारे में जानकारी नहीं दी है. हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मरने वाले दोनों लोग वयस्क (एडल्ट) थे. उन्होंने कहा, "ऐसा लग है कि यह टारगेट बनाकर किया गया हमला था, यह पारिवारिक विवाद हो सकता है."

उन्होंने कहा कि जांचकर्ता प्रोविडेंस से कुछ मील दूर पॉवकेट में डेनिस एम. लिंच एरिना के अंदर हुई गोलीबारी के गवाहों से बात करने और जो कुछ हुआ उसे जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. हमला आइस हॉकी खेल के दौरान हुआ है और अब पुलिस वहां के वीडियो की भी समीक्षा कर रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में गोली चलते ही तमाम खिलाड़ी कवर के लिए भागते दिख रहे हैं. वीडियो में गोलियां चलने की आवाज (पॉपिंग आवाज) साफ सुनाई दे रही है, गेम देख रहे लोग अपनी सीटों से भागते हुए दिख रहे हैं. एपी की रिपोर्ट के अनुसार मैदान के बाहर, रोते-बिलखते परिवारों और गेम यूनिफॉर्म में हाई स्कूल के हॉकी खिलाड़ियों को बस में चढ़ने से पहले गले मिलते देखा जा सकता था. पुलिस की मौजूदगी के कारण एरिना के आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं और हेलीकॉप्टर ऊपर से उड़ते रहे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
किस नारियल में होगा ज्यादा पानी? सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्रिक से पहचानें
Topics mentioned in this article