खार्ग द्वीप पर अभी और होंगे हमले? ट्रंप बोले- 'शायद मजे के लिए फिर हमला करें'

US Attacks on Kharg Island: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के खार्ग आइलैंड पर मजे के लिए और हमले किए जा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर और हमले करने की धमकी दी है और इसे मजे के लिए बताया है
  • अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर मौजूद मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह तबाह कर दिया है
  • ईरान ने धमकी दी है कि ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला होगा तो अमेरिकी हितों से जुड़े ठिकानों को नष्ट कर दिया जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वॉशिंगटन डीसी:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर और भी हमले करने की धमकी दी है. उन्होंने खार्ग आइलैंड पर मौजूद ऑयल एक्सपोर्ट हब पर और हमले करने की धमकी दी है. उनकी यह धमकी तब आई है जब शुक्रवार को ही अमेरिका ने खार्ग आइलैंड पर जोरदार बमबारी की थी. वहीं, ईरान ने भी धमकी दी है कि अगर ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला होता है तो अमेरिकी हितों से जुड़े ठिकानों को राख के ढेर में बदल दिया जाएगा.

अमेरिका ने शुक्रवार को ही खार्ग द्वीप पर मौजूद मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर पर बमबारी की थी. इसके बाद ट्रंप ने दावा किया था कि इन हमलों में ईरान का मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह तबाह हो गया है. तब उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने जानबूझकर खार्ग द्वीप पर ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना नहीं बनाया है. हालांकि, उन्होंने कहा था कि अगर होर्मुज स्ट्रेट को खोला नहीं जाता है तो वह ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बमबारी कर सकते हैं.

अब ट्रंप ने NBC न्यूज से कहा, 'हम शायद बस मजे के लिए कुछ और बार भी निशाना बना सकते हैं.' ट्रंप ने कहा, 'हमने खार्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर दिया है, लेकिन हम सिर्फ 'मजे के लिए' उस पर और कई बार हमला कर सकते हैं.'

वहीं, ईरानी सेना के सेंट्रल हेडक्वार्टर खातम अल-अनबिया ने खार्ग द्वीप पर हमले के बाद सीधी धमकी दी है. खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघारी ने सरकारी मीडिया IRNA से कहा, 'अमेरिकी हितों से जुड़े सभी तेल, आर्थिक और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट कर दिया जाएगा और उन्हें राख के ढेर में बदल दिया जाएगा.'

Advertisement

ट्रंप का दावा- समझौते के लिए तैयार है ईरान

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान समझौते के लिए तैयार है. सीजफायर को लेकर ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि 'ईरान एक समझौता करना चाहता है और मैं ऐसा नहीं करना चाहता क्योंकि इसकी शर्तें अभी उतनी अच्छी नहीं है.' जब उनसे शर्तों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में नहीं बताना चाहते.

इससे पहले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा था कि ईरान तभी सीजफायर करेगा, जब उसकी शर्तें मानी जाएंगी. उन्होंने इसके लिए तीन शर्तें रखी थीं. 

Advertisement

उन्होंने कहा था, 'जिस युद्ध जायोनी शासन (इजरायल) और अमेरिका ने शुरू किया है, उसे खत्म करने का एकमात्र तरीका है- ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता देना, हर्जाना देना और भविष्य में ऐसे हमले न हों, उसकी पक्की इंटरनेशनल गारंटी देना.'
 

Featured Video Of The Day
UP दरोगा परीक्षा में पंडित वाले विवाद पर पहली बार बोले CM Yogi, क्या कहा? सुनिए | UP NEWS | BREAKING