मैं भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीब हूं... लंदन में ट्रंप का बड़ा बयान 

स्‍टार्मर के साथ ट्रंप ने मंगलवार को चेकर्स में एक द्विपक्षीय वार्ता की. इसके बाद मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने भारत और पीएम मोदी के साथ अपने रिश्‍तों पर बात की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्‍तों पर बयान दिया है.
  • ट्रंप ने यूके के पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात के बाद कहा कि वह भारत और प्रधानमंत्री मोदी के काफी करीब हैं.
  • ट्रंप ने हाल ही में पीएम मोदी को उनके बर्थडे पर फोन कॉल पर बधाई दी थी और उन्‍हें एक बेहतरीन नेता बताया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके बर्थडे पर विश करने के बाद अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर उनके साथ अपने रिश्‍तों पर टिप्‍पणी की है. मंगलवार को ट्रंप ने कहा है कि वह भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीब हैं. उन्‍होंने यह बात लंदन में यूके के प्रधानमंत्री करी स्‍टार्मर के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कही. 

बर्थडे पर दी बधाई 

स्‍टार्मर के साथ ट्रंप ने मंगलवार को चेकर्स में एक द्विपक्षीय वार्ता की. इसके बाद मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, मैं भारत के काफी करीब हूं और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीब हूं. मैं उनसे हाल ही में बात की है और उन्‍हें बर्थडे की बधाईयां दी है. हमारे रिश्‍ते काफी अच्‍छे हैं और उन्‍होंने बहुत ही सुंदर बयान भी दिया.' दो दिन पहले ही ट्रंप ने पीएम मोदी को उनके बर्थडे पर बधाई दी थी. ट्रंप ने कहा था कि एक भारतीय नेता के तौर पर पीएम मोदी काफी अच्‍छा काम कर रहे हैं. 

काफी समय बाद हुई फोन पर बात 

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा था, 'अभी-अभी मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई. मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं! वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. नरेंद्र: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्‍म करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद! राष्‍ट्रपति डीजेटी.' दोनों नेताओं के बीच काफी समय के बाद फोन पर बात हुई थी. यह फोन कॉल तभी हुई जब दोनों देशों के बीच ट्रेड टॉक्‍स बहाल हुईं. पीएम मोदी ने भी ट्रंप को उनकी बधाईयों के लिए धन्‍यवाद दिया था.  

उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा था, मेरे 75वें जन्‍मदिन पर फोन कॉल और मुझे बधाई देने के लिए थैंक्‍यू, मेरे दोस्‍त राष्‍ट्रपति ट्रंप. आपकी ही तरह मैं भी भारत और अमेरिका के बीच व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं.' 

Advertisement
Featured Video Of The Day
NASA Fellow Cole Tomas Allen ने Trump Dinner Party में चलाई गोली! कैसे बना Teacher Shooter?
Topics mentioned in this article