न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में दोनों पायलटों की मौत

US Plane Collision at New York La Guardia Airport: एयर कनाडा एक्सप्रेस का मॉन्ट्रियल से आने वाला एयरक्राफ्ट सीआरजे-900 एयरक्राफ्ट रनवे 4 पर लैंडिंग के दौरान एक फायर ट्रक से टकरा गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
US Plane Collision: न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर
एएफपी

अमेरिका के न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान रनवे पर ही मौजूद एक ग्राउंड वाहन (ट्रक) से टकरा गया, जिसके बाद विमानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद हो गया. इस बड़े हादसे में 100 से अधिक यात्री घायल हो गए जबकि विमान के दोनों पायलट की दुखद मौत हो गई है. यह खबर NBC न्यूज से सूत्रों के हवाले से छापी है. हादसे के बाद  सभी उड़ानों पर पूरी तरह से ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया.

शुरुआती जानकारी और फ्लाइट-ट्रैकिंग डाटा के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस का मॉन्ट्रियल से आने वाला एयरक्राफ्ट सीआरजे-900 एयरक्राफ्ट रनवे 4 पर लैंडिंग के दौरान एक फायर ट्रक से टकरा गया. संघीय विमानन प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान और आपातकालीन वाहन के बीच टक्कर के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप आदेश लागू कर दिया गया है.

घटना का ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहा है. इसके अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने टक्कर होने से कुछ देर पहले फ्लाइट क्रू और ग्राउंड गाड़ी दोनों को बार-बार रुकने का निर्देश दिया था. न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के हवाले से आई जानकारी के अनुसार, कम से कम पांच फायरफाइटर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एयरक्राफ्ट में सवार 100 से ज्यादा यात्रियों के भी घायल होने की खबर है. अब दोनों पायलट के मौत की खबर आई है.

यह भी पढ़ें: रुको, रुको, रुको.... अमेरिका में एयरपोर्ट रनवे पर ही प्लेन और ट्रक की कैसे हो गई टक्कर?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: टोल Vs नाकेबंदी महाधमके की घंटी! | Iran US Ceasefire | Trump | Kachehri | America
Topics mentioned in this article