धुआं-धुआं और कुछ न बचा... न्यूयॉर्क की चर्च में बड़ा धमाका, पादरी के साथ 4 फायरफाइटर्स भी झुलसे

New York Church Blast: पुलिस अधिकारियों के अनुसार विस्फोट प्रोपेन सिलेंडरों में लीक होने और उसमें आग लगने से हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
New York Church Blast: अमेरिका के न्यूयॉर्क में चर्च के अंदर बड़ा धमाका
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • न्यूयॉर्क के एबंडेंट लाइफ चर्च में प्रोपेन गैस लीक से भीषण विस्फोट हुआ जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए
  • विस्फोट के समय चार फायर फाइटर और एक पादरी चर्च के तहखाने में थे, जहां भट्टी चालू होने से गैस में चिंगारी लगी
  • विस्फोट से चर्च पूरी तरह तबाह हो गया और फायर फाइटरों के बहादुरी भरे कार्य की स्थानीय अधिकारियों ने प्रशंसा की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक चर्च में हुए भीषण विस्फोट में चर्च के पादरी (पास्टर) और फायर फाइट सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. चर्च की इमारत से गैस की गंध निकलने की खबर मिलने के बाद फायर फाइटर यहां पहुंचे थे और जब विस्फोट हुआ, वे अंदर ही थे. जख्मी लोगों में एक पादरी और 4 फायर फाइटर हैं. न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस विस्फोट की जांच कर रही है. न्यूयॉर्क के बूनविले में मौजूद एबंडेंट लाइफ चर्च में सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास विस्फोट हुआ और इससे हवा में काले धुएं का घना गुबार फैल गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार विस्फोट प्रोपेन सिलेंडरों में लीक होने और उसमें आग लगने से हुआ है. बता दें कि प्रोपेन सिलेंडर का मुख्य काम घरों, ऑफिसों और उद्योगों में स्वच्छ, कुशल और पोर्टेबल ऊर्जा प्रदान करना है. यह उच्च ऊर्जा क्षमता वाला ईंधन है, जो खाना पकाने, घरों/पानी को गर्म करने, हीटर चलाने और बैकअप जनरेटर के लिए उपयोग किया जाता है.

विस्फोट के बाद चर्च पूरी तरह से तबाह (फोटो- न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस)

आखिर चर्च में क्या हुआ?

AP की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अग्निशामकों यानी फायर फाइटरों को गैस लीक होने की खबर मिलने के बाद न्यूयॉर्क के इस चर्च भेजा गया था. और जब भट्टी चालू हुई तो चार लोग (पादरी और 3 फायरफाइटर) तहखाने में थे. भट्टी चालू होने से ही लीक हुई गैस को चिंगारी मिली और इससे विस्फोट हुआ. प्रारंभिक जांच के अनुसार, पहली मंजिल पर मौजूद एक फायरफाइटर लीक गैस को निकालने के लिए खिड़कियों को खोल रहा था. वह विस्फोट के कारण दीवार से टकरा गया.

मिली जानकारी के अनुसार 43 साल के पादरी ब्रैंडन पिट्स और बूनविले फायर डिपार्टमेंट के 43 से 71 वर्ष की आयु के चार मेंबर को जलने के बाद क्षेत्रीय अस्पतालों में भेजा गया. पुलिस के अनुसार, सभी पांचों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई गई है.

वनिडा काउंटी के कार्यकारी एंथनी पिसेंटे ने एक तैयार बयान में कहा, "हमारी संवेदनाएं विशेष रूप से बूनविले फायर फाइटर और घायल हुए चर्च सदस्यों के साथ हैं. मैं हमारे पहले उत्तरदाताओं (फायर फाइटर्स) की बहादुरी और प्रोफेशनल व्यवहार की सराहना करता हूं जो दूसरों की रक्षा के लिए खतरे की ओर दौड़ पड़े." पुलिस ने कहा कि विस्फोट से संबंधित आपराधिक गतिविधि का कोई प्रारंभिक संकेत नहीं था. चर्च को भयंकर क्षति हुई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में मालिक मर गया पर पालतू कुत्ता जिंदा बच गया! अमेरिका में पायलट और पत्नी की दर्दनाक मौत

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sahil Dhaneshra Death: रईसजादे ने कैसे साहिल को मारा डाला? |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article