तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा विनाश... जल्द जंग खत्म करने के भरोसे के बाद ट्रंप का नया अल्टीमेटम- TOP 10 UPDATE

US Israel War Against Iran: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के कुछ “सबसे महत्वपूर्ण” ठिकानों को अभी के लिए बचाकर रखा है, ताकि जरूरत पड़ने पर बाद में उन पर हमला किया जा सके.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
US-Israel-Iran War: खामेनेई के बेटे मुजतबा को चुना गया है नया सुप्रीम लीडर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान जल्द खत्म हो सकता है लेकिन जरूरत पड़ा तो बड़ा हमला होगा
  • अमेरिका ने ईरान के महत्वपूर्ण ठिकानों को बचाकर रखा है, जिनमें बिजली ग्रिड भी शामिल है, भविष्य में हमला संभव है
  • ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने युद्ध के अंत का निर्णय अपने हाथ में बताया और अमेरिकी सेना को विफल बताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरालय की जंग को शुरू हुए कुल 10 दिन बीच चुके हैं और मिडिल ईस्ट का यह संघर्ष 11वें दिन में पहुंच चुका है. इसके बावजूद अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फाइनल गोल क्या है, वो आखिर में क्या हासिल करना चाहते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि ईरान के खिलाफ यह जंग जल्द खत्म हो सकती है, लेकिन उन्होंने ईरान द्वारा वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने पर लड़ाई को और तेज करने संभावना को भी खुला रखा है, खुली धमकी दी है. चलिए आपको इस जंग के 10 बड़े अपडेट बताते हैं.

  1. डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान में चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियान जल्द खत्म होने वाले हैं. उन्होंने कहा कि इससे बाजारों को भरोसा मिलेगा, क्योंकि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से बाजारों में अफरा-तफरी मची हुई है. ट्रंप ने फ्लोरिडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह जल्द खत्म हो जाएगा, और अगर फिर से शुरू हुआ तो उन पर (ईरान पर) और भी ज्यादा कड़ा हमला किया जाएगा.” उन्होंने पहले अमेरिकी सांसदों से कहा था कि यह अभियान “थोड़े समय का मिशन” होगा.
  2. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के कुछ “सबसे महत्वपूर्ण” ठिकानों को अभी के लिए बचाकर रखा है, ताकि जरूरत पड़ने पर बाद में उन पर हमला किया जा सके. इन ठिकानों में ईरान का बिजली ग्रिड भी शामिल है. ईरान के नए सुप्रीम लीडर के रूप में मुजतबा हुसैनी खामेनेई के चुने जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं निराश हूं, क्योंकि हमें लगता है कि इससे देश में वही पुरानी समस्याएं जारी रहेंगी. इसलिए उनके इस फैसले से मैं निराश हूं.”
  3. तेल की कीमतें सोमवार को चार साल के सबसे ऊंचे स्तर से गिर गईं, जब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल का ईरान के साथ युद्ध “बहुत जल्द” खत्म हो सकता है. ब्रेंट क्रूड जो सोमवार को 119.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, गिरकर 98.96 डॉलर पर आ गया. वाल स्ट्रीट में एस एंड पी 500 भी दिन के अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ.
  4. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने मंगलवार को कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध कब खत्म होगा, यह वही तय करेंगे. यह बयान ट्रंप के उस दावे के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध “जल्द खत्म होगा.” गार्ड्स ने कहा, “युद्ध का अंत हम तय करेंगे. क्षेत्र का भविष्य अब हमारी सशस्त्र सेनाओं के हाथ में है. अमेरिकी सेना युद्ध खत्म नहीं करेगी.
  5. डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत अच्छी फोन बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्ट के संघर्ष पर चर्चा की. ट्रंप ने कहा कि पुतिन ईरान के मुद्दे पर मदद करना चाहते हैं. ट्रंप ने कहा, “मैंने उनसे कहा कि अगर आप रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवा दें तो वह ज्यादा मददगार होगा.”
  6. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की तो अमेरिका उस पर पहले से 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसे ठिकानों को भी नष्ट कर सकता है जिससे ईरान के लिए फिर से देश को खड़ा करना लगभग असंभव हो जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि “मौत, आग और तबाही” ईरान पर बरस सकती है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा न करना पड़ा. उन्होंने कहा कि यह कदम चीन और उन देशों के लिए भी फायदेमंद है जो इस समुद्री रास्ते का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. हालांकि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि अगर अमेरिकी-इजरायल हमले जारी रहे तो वह क्षेत्र से "एक लीटर तेल" निर्यात करने की अनुमति नहीं देगा.
  7. इजरायल ने मंगलवार को कहा कि उसने ईरान के एक मिसाइल लॉन्चर पर हमला किया है. इससे पहले ईरान की ओर से मिसाइल दागे जाने के बाद इजरायल के कई इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी जारी करनी पड़ी थी. सोमवार देर रात इजरायली सेना ने कहा कि उसने ईरान की मिसाइल फायरिंग को पहचान लिया है और उसे रोकने की कोशिश की जा रही है.
  8. बहरीन के गृह मंत्रालय ने मंगलवार सुबह कहा कि राजधानी मनामा के एक रिहायशी इलाके पर ईरानी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.
  9. ईरान के राजनेताओं और संस्थाओं ने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी खामेनेई के प्रति वफादारी जताई है. ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार रक्षा परिषद के एक बयान में कहा गया, “हम अपने कमांडर-इन-चीफ का आखिरी बूंद खून तक पालन करेंगे.”
  10. ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने कहा है कि वह खाड़ी क्षेत्र में एक सैन्य निगरानी विमान भेजेगी. क्षेत्र के लगभग 12 देश ईरान के हमलों का सामना कर रहे हैं. सरकार ने बताया कि ई-7ए वेजटेल विमान को संयुक्त अरब अमीरात के अनुरोध पर भेजा जा रहा है. साथ ही ऑस्ट्रेलिया यूएई को मध्यम दूरी की एडवांस एयर-टू-एयर मिसाइलें भी देगा.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में 2 हफ्ते स्कूल बंद, 25% कटेगी सैलरी... मिडिल ईस्ट की जंग ने निकाला शहबाज सरकार का 'तेल'

Featured Video Of The Day
Middle East War का India में Petrol Diesel Prices पर बड़ा असर? Crude Oil Crisis और Government Plan
Topics mentioned in this article