ईरान जंग के बीच क्या पेंटागन के अंदर भी चल रहा एक युद्ध? लिंकन की चेतावनी भूल ट्रंप ने फेलन को क्यों हटाया?

US Iran War: अमेरिका ईरान जंग के बीच ही आर्मी चीफ के बाद अब ट्रंप सरकार में नौसेना मंत्री जॉन फेलन को भी पद से हटा दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
US Iran War: अमेरिका- ईरान जंग के बीच सैन्य अधिकारियों और मंत्री को पद से हटाया जा रहा
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन को अचानक पद से हटाया गया, वो भी तब जबकि ईरान के खिलाफ अभियान जारी है
  • ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल से कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों को बिना स्पष्ट कारण हटाते हुए बड़े बदलाव किए हैं
  • विपक्षी पार्टी का कहना है कि ट्रंप जैसे फैसले ले रहे हैं, उससे अमेरिकी सेना की पारंपरिक निष्पक्षता खतरे में है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War: 1864 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय अब्राहम लिंकन ने बड़ी प्रसिद्ध कहावत का इस्तेमाल किया था- नदी पार करते हुए बीच में घोड़े नहीं बदलना चाहिए. दूसरे शब्दों में कहें तो जंग के बीच अपने सेनापति नहीं बदलते जाते. लेकिन उसी अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ठीक यही कर रहे हैं. आर्मी चीफ के बाद अब ट्रंप सरकार में नौसेना मंत्री को भी पद से हटा दिया गया है. अमेरिका के रक्षा विभाग के हेडक्वाटर यानी पेंटागन ने 22 अप्रैल को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना सचिव (सेक्रेटरी) जॉन फेलन "तुरंत" अपना ऑफिस छोड़ देंगे. अचानक जंग के बीच इस तरह उन्हें बाहर निकलने के लिए कोई वजह नहीं बताई गई है.

यह उस समय हो रहा है जब अमेरिकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी कर रखी है और दुनिया भर में ईरान से जुड़े जहाजों को निशाना बना रही है, जबकि युद्ध में एक कमजोर सा सीजफायर चल रहा है.  फेलन का इस तरह जाना अमेरिकी रक्षा विभाग में बड़े लीडर्स को बदलने की एक और घटना है. इससे कुछ हफ्ते पहले ही अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के सबसे बड़े अधिकारी जनरल रैंडी जॉर्ज को हटा दिया था. हेगसेथ ने पिछले साल पद संभालने के बाद कई और बड़े जनरल, एडमिरल और रक्षा अधिकारियों को भी हटाया है.

जॉन फेलन को क्यों हटाया गया?

CNN की रिपोर्ट के अनुसार कई सूत्रों ने उसे बताया कि कई महीनों से फेलन और हेगसेथ के बीच तनाव था. हेगसेथ को लगता था कि फेलन अमेरिकी सेना के लिए जंगी जहाज बनाने की दिशा में सुधार लागू करने में बहुत धीमे हैं. वह इस बात से भी नाराज थे कि फेलन सीधे ट्रंप से बात करते थे, जिसे हेगसेथ बाइपास करने की कोशिश मानते थे. उप रक्षा मंत्री स्टीव फाइनबर्ग भी जहाज निर्माण और नौसेना की खरीद से जुड़े बड़े काम अपने हाथ में लेना चाहते थे, जो आम तौर पर फेलन की जिम्मेदारी होती है.

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप और हेगसेथ की जहाज निर्माण पर बैठक के दौरान मामला चरम पर पहुंच गया, ऐसा एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया. ट्रंप खुद भी जहाज बनाने की धीमी गति से परेशान थे. बैठक के दौरान उन्हें लगा कि फेलन को हटाना जरूरी है. उन्होंने और उनके रक्षा मंत्री ने तय किया कि किसी ऐसे व्यक्ति को लाया जाए जो तेजी से काम करे. इसके बाद हेगसेथ ने फेलन को मैसेज भेजा कि या तो वे इस्तीफा दें, नहीं तो उन्हें हटा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने आर्मी चीफ के बाद नौसेना मंत्री को भी हटाया, ईरान जंग के बीच अमेरिकी सेना और सरकार में उथल-पुथल

Advertisement

अबतक किन बड़े सैन्य अधिकारियों को हटाया गया?

पिछले साल की शुरुआत में दोबारा सत्ता में आने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना के शीर्ष अधिकारियों में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं, जिनमें जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल चार्ल्स “सीक्यू” ब्राउन भी शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने फरवरी 2025 में बिना किसी वजह बताए हटा दिया था. हटाए गए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में अमेरिकी नौसेना और कोस्ट गार्ड के प्रमुख, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी का नेतृत्व करने वाले जनरल, वायु सेना के वाइस चीफ ऑफ स्टाफ, नाटो में नियुक्त एक नौसेना एडमिरल, और तीन शीर्ष सैन्य वकील शामिल हैं.

क्या अमेरिका में सेना का राजनीतिकरण हो रहा

सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के शीर्ष डेमोक्रेट जैक रीड ने फेलन को हटाने को “चिंताजनक” बताया है. उन्होंने कहा, “मुझे चिंता है कि यह एक और उदाहरण है अस्थिरता और गड़बड़ी का, जो ट्रंप और हेगसेथ के तहत रक्षा विभाग की पहचान बन गई है.” भले अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि राष्ट्रपति सिर्फ वही लीडर चुन रहे हैं जिन्हें वह चाहते हैं, लेकिन डेमोक्रेटिक सांसदों ने चिंता जताई है कि इससे परंपरागत रूप से निष्पक्ष मानी जाने वाली अमेरिकी सेना के राजनीतिक होने का खतरा हो सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका के साथ जंग में ईरान का सबसे बड़ा हथियार ‘वक्त' क्यों है?

Featured Video Of The Day
बंगाल में हिंसा चरम पर, अब बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर तोड़फोड़
Topics mentioned in this article