ट्रंप जैसा बिजनेस माइंड किसी का नहीं! पहले चीन को 50% टैरिफ की धमकी दी, 2 मिनट में उसे ही तेल बेचने लगे

US Iran War: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन ईरान को “मैनपैड्स” नाम के कंधे से चलने वाले एंटी-एयर मिसाइल सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है और उन्हें दूसरे देशों के जरिए भेजने की कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी

जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चल रहा है, तब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब चीन के साथ भी एक और टकराव की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. पहले खबर आई कि चीन आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है. अब ट्रंप ने साफ-साफ कह दिया है कि अगर चीन ऐसा करता है तो उसपर भी 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा.

ट्रंप ने यह बात मारिया बार्टिरोमो के साथ फॉक्स न्यूज पर इंटरव्यू में कही. यहां उनसे पूछा गया कि अगर चीन ईरान की मदद करता है और उसे सैन्य सामान देता है, तो क्या उस पर 50% टैक्स (टैरिफ) लगाया जाएगा. इसपर ट्रंप ने जवाब दिया, “हां, चीन भी इसमें शामिल है.” 

हालांकि ट्रंप ने चीन की तरफ से ईरान की सैन्य मदद की इन खबरों को झूठा बताया, लेकिन कहा कि अगर यह सच निकलीं, तो चीन पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्हें इन खबरों पर भरोसा नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी सुना है कि चीन ईरान को कंधे से चलने वाली मिसाइलें दे रहा है.  उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि चीन ऐसा नहीं करेगा, क्योंकि उनके चीन के साथ अच्छे रिश्ते हैं. लेकिन अगर ऐसा होता है, तो चीन को 50% का भारी टैरिफ झेलना पड़ेगा.

ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन अपने जहाज अमेरिका और वेनेजुएला भेज सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास ज्यादा तेल है और वह चीन को सस्ते में तेल बेच सकता है.

क्या चीन ईरान को हथियार दे रहा है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ईरान को “मैनपैड्स” नाम के कंधे से चलने वाले एंटी-एयर मिसाइल सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है और उन्हें दूसरे देशों के जरिए भेजने की कोशिश कर रहा है ताकि असली स्रोत छिपाया जा सके. जब इस पर ट्रंप से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “अगर चीन ऐसा करता है, तो उसे बड़ी परेशानी होगी.”

Advertisement

वहीं अमेरिका में मौजूद चीनी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने कभी भी इस संघर्ष में किसी पक्ष को हथियार नहीं दिए हैं और यह जानकारी गलत है. बता दें कि ट्रंप अगले महीने की शुरुआत में चीन जाने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात चीन के नेता शी जिनपिंग से होगी.

यह भी पढ़ें: अब चीन चुपके से ईरान को दे रहा नए हथियार! US के दावे पर ट्रंप की धमकी-भुगतने को तैयार रहना

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | आज रात 8:30 बजे कुछ बड़ा होने वाला है? क्या करेगा ईरान? | Trump | US Iran War
Topics mentioned in this article