बार डांसरों को ईरान जंग का सीक्रेट बता रहे अमेरिका के जवान सैनिक, स्ट्रिपर ने INSTAGRAM VIDEO बना दिया

US Iran War: यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब खबरें हैं कि अमेरिकी सेना मिडिल ईस्ट में हजारों सैनिकों को तैनाती के लिए तैयार कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

US Iran War: ईरान जंग के बीच एक बड़ी दिलचस्प खबर सामने आई है. अमेरिका के सैनिक शायद अनजाने में नाइटक्लबों में बैठकर मिडिल ईस्ट में होने जा रही अपनी तैनाती के बारे में संवेदनशील जानकारी बता रहे हैं. चार्म डेज़ नाम की सैन डिएगो में रहने वाली एक स्ट्रिपर (अमेरिकी नाइटक्लब में इरॉटिक डांस करने वाली परफॉर्मर) ने बताया कि वह अमेरिका में मौजूद आर्मी बेस के पास बारों में वह क्या देख रही है. इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो में चार्म डेज ने बताया कि हाल के समय में बहुत ज्यादा युवा सैनिक इन जगहों पर आने लगे हैं.

वीडियो में डेज ने कहा, “मैंने हाल ही में एक चीज नोटिस की है कि सारे मिलिट्री वाले लड़के यहां आ रहे हैं और अपना सारा पैसा खर्च कर रहे हैं. वे थोड़े डिप्रेस लगते हैं… वे कहते हैं कि हां हम मजे करेंगे. लेकिन आप समझ सकते हैं कि कुछ ठीक नहीं है. फिर वे कहते हैं, ‘हम अगले हफ्ते तैनाती पर जा रहे हैं.'”

डेज ने यह भी बताया कि इन मुलाकातों का उन पर व्यक्तिगत रूप से क्या असर पड़ा है. “इनमें से बहुत से लड़के बहुत दयालु होते हैं. जब ये बहुत युवा लड़के आते हैं और उनके साथ डांस करते हैं, फिर जब वे ‘अलविदा' कहते हैं, तो यह सच में मुझे भावुक कर देता है.” डेज ने इन सैनिकों को “बेबी-फेस्ड” और “फीटस” (बहुत छोटे और मासूम दिखने वाले) भी कहा.

Advertisement
डेज़ ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “अभी क्लबों में काम करते समय की एक झलक.”

यह खतरनाक है?

द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, चार्म डेज पूरे देश में अलग-अलग क्लबों में परफॉर्म करती हैं, लेकिन वह मूल रूप से सैन डिएगो में रहती हैं, जो सेना की मजबूत मौजूदगी के लिए जाना जाता है. इस क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना और मरीन के बड़े ठिकाने हैं, जैसे नेवल बेस सैन डिएगो, नेवल बेस कोरोनाडो और कैंप पेंडलटन. इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं, जिनमें मरीन अधिकारी और इन्फ्लुएंसर केगन डनलैप भी शामिल हैं.

केगन डनलैप ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा: “सार्वजनिक सूचना: अपने एडल्ट एंटरटेनर को यह मत बताओ कि तुम तैनाती पर जा रहे हो. आपको याद रखनी चाहिए. अपने नाई से यह मत बताओ कि तुम कब तैनात हो रहे हो. अपने एडल्ट एंटरटेनर से भी यह मत बताओ कि तुम कब जा रहे हो, क्या करने जा रहे हो, तारीख, समय या जगह क्या है. क्योंकि उन्हें इसकी समझ नहीं होती और वे इसके बारे में टिकटॉक वीडियो बना सकते हैं.”

Advertisement

यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब खबरें हैं कि अमेरिकी सेना सैनिकों को तैनाती के लिए तैयार कर रही है. पेंटागन ने हजारों सैनिकों को तैयार रखा है, जिनमें 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के सैनिक भी शामिल हैं, जो नॉर्थ कैरोलाइना में तैनात हैं. इसी दौरान यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि लगभग 3,500 नाविक और मरीन सैनिक यूएसएस ट्रिपोली जहाज़ पर सवार होकर सप्ताहांत में मिडिल ईस्ट पहुंच गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध दो से तीन हफ्ते और चल सकता है, हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह जल्द खत्म भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या जंग के बाद ईरान तबाह होने की जगह और मजबूत हो जाएगा?

Featured Video Of The Day
Assam Election2026: असल में मुसलमानों पर अन्याय : Asaduddin Owaisi | Himanta | NDTV India
Topics mentioned in this article