4 देशों में रातभर मिसाइल अटैक से दहला मिडिल ईस्ट, मुजतबा ने ट्रंप सरकार को दे दी नई धमकी

अमेरिकी सेना ने रातभर ईरान में कई ठिकानों पर बमबारी जारी रखी. वहीं जवाबी कार्रवाई में IRGC ने ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों और हितों को निशाना बनाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran War: अमेरिका और ईरान में तनाव फिर चरम पर है (फोटो- NDTV)

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है. अमेरिका ने रातभर ईरान के कई ठिकानों पर बम बरसाए हैं, वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है. अमेरिकी सेना पर आरोप है कि उसने ईरान में एक शादी पर भी हमला किया है, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि करीब 50 लोग घायल हुए हैं. ऐसे में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अमेरिकी सरकार को बड़ी धमकी दी है.

दरअसल अमेरिकी सेना ने रातभर ईरान में कई ठिकानों पर बमबारी जारी रखी. अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से होर्मुज में व्यापारिक जहाजों पर हाल में किए गए हमले की कोशिशों के जवाब में की गई. दक्षिणी ईरान के सिरिक में शादी का जश्न चल रहा था. इसी दौरान अमेरिकी मिसाइल के हमले से निकले टुकड़े एक घर में जा लगे, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हुई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था.

ईरान की धमकी और जवाबी हमला

ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की. स्थानीय सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों और हितों को निशाना बनाया. इससे पहले ईरान ने अमेरिकी सेना को कड़ी सजा देने की बात कही थी. ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने इस हफ्ते सीधे तौर पर अमेरिकी बमबारी फिर शुरू होने के बाद अपना पहला संदेश जारी किया है, उन्होंने कहा कि ईरान की सेना के पास वॉशिंगटन (अमेरिकी सरकार) के लिए “ऐसे सबक हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.”

IRGC के प्रवक्ता होसैन मोहेबी ने भी एक्स पर एक पोस्ट में अमेरिका को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन को अपने नए हमलों पर पछताना पड़ेगा और हमलावरों के लिए कड़ी सजा इंतजार कर रही है. इस संघर्ष का नया दौर रविवार को शुरू हुआ था. उस दिन अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर हमला किया था. पिछले कई हफ्तों में यह अमेरिका का पहला ऐसा हमला था, जिसकी जानकारी सामने आई थी.

इसके बाद ईरान की सेना ने जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया. कुछ मिसाइलें या दूसरे प्रोजेक्टाइल ऐसे दो तेल टैंकरों से भी टकराए, जिन पर किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली. मंगलवार को अमेरिका ने ईरान पर और हमले किए. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि सिरिक के कुहेस्तक शहर में एक शादी के अलावा चार प्रोजेक्टाइल चाबहार और कोनारक काउंटियों के इलाकों में भी गिरे. एजेंसी ने यह नहीं बताया कि इन हमलों में कोई नुकसान हुआ या नहीं. हालांकि, अमेरिकी सेना ने आम लोगों को निशाना बनाने की खबरों से इनकार किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान पर की बमबारी... जवाब में तेहरान ने एरबिल US बेस पर मिसाइलें दागीं

Featured Video Of The Day
नेपाल में 'मौत के सैलाब' के बाद कैसे आई तबाही, ये है असली वजह!

Topics mentioned in this article
US Iran War
Iran Attack On US
Mojtaba Khamenei