‘डीजे चल रहा था, म्यूजिक की आवाज थी अचानक गोलियां चलने लगीं’…प्रत्यक्षदर्शी ने बताया ट्रंप के कार्यक्रम में क्या हुआ

गोलीबारी से पहले माहौल शांत था, अचानक गोलियों की आवाज से भगदड़ मची, मेहमानों ने मेज के नीचे छिपने लगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Donald Trump News: अमेरिकी की राजधानी  वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई है. हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है. इसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने वहां मौजूद डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत स्टेज से उतार दिया. गोलीबारी से पहले माहौल शांत था. संगीत की धुनें गूंज रही थीं, डीजे अपनी लय में था और मेहमान जश्न के मूड में थे, लेकिन तभी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट ने सब कुछ बदल दिया. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बिना एक पल गंवाए मंच पर मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षा घेरे में लिया और तुरंत वहां से बाहर निकाला.

इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके कैबिनेट के कई ताकतवर सदस्य भी मौजूद थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

वाशिंगटन के इस सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फुला दिए. हालांकि, एफबीआई (FBI) ने पुष्टि की है कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या देखा?

एएनआई (ANI) की रिपोर्टर रीना भारद्वाज ने इस पूरे खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देखा. उन्होंने बताया कि पहले एक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर लगा कि शायद वेटर के हाथ से बर्तनों की ट्रे गिर गई है. लेकिन अगले ही पल मंजर बदल गया. सर्वर अपनी ट्रे छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे. हॉल में मौजूद मेहमानों को जब खतरे का अहसास हुआ, तो भगदड़ मच गई. अपनी जान बचाने के लिए लोगों ने खाने की मेजों (टेबल्स) के नीचे छिपने लगे.

Advertisement

रीना के मुताबिक, जब कुछ देर बाद माहौल थोड़ा शांत हुआ और वे मेज के नीचे से बाहर निकलीं, तो देखा कि सीक्रेट सर्विस के एजेंट लंबी बंदूकों के साथ स्टेज पर पोजीशन ले चुके थे. राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका था. इसके बाद एक-एक कर कैबिनेट के दिग्गजों, जिनमें स्कॉट बेसेंट, काश पटेल, पीट हेगसेथ और विटकॉफ शामिल थे. उन्हें भी सुरक्षा घेरे में वहां से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: पत्रकारों संग था डिनर, अचानक चलने लगीं ताबड़तोड़ गोलियां, कैसे पत्नी संग सुरक्षित निकले ट्रंप, VIDEO

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: Aditi Saigal की जादुई Performance, अपनी आवाज़ से जीता सबका दिल!
Topics mentioned in this article