अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, खार्ग द्वीप में सैन्य ठिकाने तबाह, यहीं है तेल का सबसे बड़ा खजाना

Iran US War: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया है. ईरान के खार्ग द्वीप को तेल निर्यात का मुख्य मार्ग माना जाता है, जो फारस की खाड़ी में स्थित है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगला निशाना ईरान के तेल बुनियादी ढांचे पर हो सकता है
  • अमेरिका ने लगभग 2,500 मरीन सैनिक और एक युद्धपोत पश्चिम एशिया की ओर भेजे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है. साथ ही चेतावनी दी कि अगला निशाना वहां का तेल बुनियादी ढांचा हो सकता है. फ़ारस की खाड़ी में स्थित यह छोटा द्वीप ईरान के तेल निर्यात का मुख्य मार्ग है. ट्रंप ने वीकेंड में फ्लोरिडा जाने की तैयारी करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस बड़े हमले के बारे में बताया. हालांकि, एयर फ़ोर्स वन में सवार होने से पहले राष्ट्रपति ने अपने साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए, लेकिन उन्होंने ईरान के खिलाफ लेटेस्‍ट अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन का कोई जिक्र नहीं किया.

राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप को निशाना बनाकर "मिडिल ईस्‍ट के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक" को अंजाम दिया है. अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के रास्‍ते में बाधा डालता है, तो वह द्वीप पर स्थित ईरान के तेल बुनियादी ढांचे को 'नष्ट' कर देंगे. दुनिया जानती है कि हमारे पास ऐसे हथियार हैं, जो इस काम को बखूबी अंजाम दे सकते हैं. अगर किसी ने भी होर्मुज में जहाजों को निशाना बनाया, तो हम ईरान के तेज भंडार को निशाना बनाने में देर नहीं लगाएंगे.   

अमेरिका ने भेजे और 2500 सैनिक 

अमेरिका के लगभग 2,500 मरीन सैनिक और कम से कम एक युद्धपोत पश्चिम एशिया की ओर रवाना हो रहे हैं. एक अमेरिकी अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस' को यह जानकारी दी. नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली को पश्चिम एशिया जाने का आदेश दिया गया है. इस कदम से क्षेत्र में सैनिकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी. इस तरह से देखा जाए, तो जंग अभी लंबी चल सकती है. हालांकि, ट्रंप का कहना है कि ईरान जल्‍द ही 'सरेंडर' करने वाला है.

Advertisement

ये भी पढ़ें :- ईरान ने सऊदी अरब पर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर अमेरिका के 5 विमानों को नुकसान

ईरान का अमेरिका के सऊदी एयर बेस पर अटैक, 5 विमान क्षतिग्रस्त

इधर, इस बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर अमेरिकी वायु सेना के पांच ईंधन भरने वाले विमानों (Refueling Planes) पर हमला हुआ और वे क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ईरान द्वारा सऊदी बेस पर किए गए मिसाइल हमलों में ये विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं.  खबर के मुताबिक, हाल ही में सऊदी अड्डे पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में ये विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं और इनकी मरम्मत की जा रही है. यह भी बताया जा रहा है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. 

Advertisement

ये भी पढ़ें :- ईरान युद्ध के 14 दिन, 14 बयान... ट्रंप का माइंड गेम या 'दिमाग कन्फ्यूज' 

Featured Video Of The Day
Sarvodaya Foundation India Season 2: Ujjain और Nagpur में दिव्यांगों के लिए नई उम्मीद