VIDEO: हवा में 2 फाइटर जेट की टक्कर, जमीन पर धमाका... कैमरे पर कैद अमेरिका का खतरनाक हादसा

US Fighter Jets Crash Video: अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी राज्य इडाहो में रविवार को एक प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए. हादसे का खतरनाक वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Fighter Jets Crash Video: अमेरिका इडाहो में एक प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान दो लड़ाकू विमान आपस में टकराए

US Fighter Jets Crash Video: अमेरिका के इडाहो राज्य में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया. आसमान में करतब दिखा रहे दो लड़ाकू विमान अचानक एक-दूसरे से टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों जेट हवा में घूमते हुए नीचे गिरने लगे और जमीन पर गिरते ही बड़ा धमाका हुआ. हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार उठ गया. राहत की बात यह रही कि दोनों विमानों में मौजूद कुल चारों पायलट और क्रू सदस्य समय रहते पैराशूट के जरिए बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

आखिर हुआ क्या?

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी राज्य इडाहो में रविवार को एक प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए. अमेरिकी मीडिया के अनुसार, विमान में मौजूद पायलट पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकल गए. “गनफाइटर स्काइज एयर शो” की वेबसाइट पर जारी बयान में पुष्टि की गई कि “माउंटेन होम एयर फोर्स बेस” पर एक विमान हादसा हुआ है. यह घटना बेस से लगभग “दो मील उत्तर-पश्चिम” में हुई.

बयान में कहा गया, “इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच चुकी है, मामले की जांच जारी है और जैसे-जैसे नई जानकारी मिलेगी, उसे जारी किया जाएगा. सीबीएस न्यूज के स्थानीय सहयोगी चैनल “कोमो” ने बताया कि नेवी के दो EA-18 लड़ाकू विमानों में मौजूद कुल चारों क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए. 

वीडियो में क्या दिख रहा?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दिखा कि दोनों जेट हवा में टकराने के बाद बेकाबू होकर नीचे गिरने लगे. जमीन पर गिरते ही बड़ा विस्फोट हुआ और काले धुएं का विशाल गुबार उठ गया। इसी दौरान चार पैराशूट नीचे उतरते दिखाई दिए. अमेरिकी नेवल एयर फोर्सेज पैसिफिक फ्लीट की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमायम ने “कोमो” को बताया कि EA-18G ग्राउलर जेट वॉशिंगटन के व्हिडबे द्वीप पर तैनात हैं.

Advertisement

एनबीसी न्यूज के मुताबिक, हादसे के बाद एयर शो रद्द कर दिया गया और एयर बेस को लॉकडाउन कर दिया गया, ताकि इमरजेंसी टीमें राहत और जांच का काम कर सकें. रिपोर्ट के अनुसार, एयर बेस से टिप्पणी लेने की कोशिश तुरंत सफल नहीं हो सकी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं नेपाली शेरपा जिन्होंने 32वीं बार फतह किया माउंट एवरेस्ट... अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

Featured Video Of The Day
Dhar Bhojshala: भोजशाला में पूजा शुरू, अब लंदन से वाग्देवी मूर्ती का इंतजार | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article