Iran-Israel War: कुवैत में बीच हवा में जलने लगा अमेरिका का फाइटर जेट F-15, ईरान का दावा- हमने गिराया

Iran-Israel War: USA ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कुवैत से बड़ी खबर आई है.यहां अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश हो गया है. हालांकि गनीमत है कि इस हादसे के बाद पायलट सुरक्षित है पर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट F-15 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है
  • पायलट ने पैराशूट की मदद से खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
  • हादसे के बाद पायलट पूरी तरह सुरक्षित पाया गया और उसकी जान बच गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली/कुवैत:

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कुवैत से बड़ी खबर आई है.यहां ईरान ने दावा किया है कि उसने मिसाइल से अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश  कर दिया है. इसका वीडियो भी ईरान ने साझा किया है. इस फाइटर जेट पर किसी मिसाइल से निशाना बनाया गया था. हालांकि गनीमत है कि इस हादसे  के बाद पायलट सुरक्षित है पर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. पायलट ने खुद को बचाने के लिए हादसे के वक्त खुद को पैराशूट की मदद से इजेक्ट कर लिया था. ये हमला किसने और अचानक कैसे हुआ इसपर खुलकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

सुबह-सुबह किसने किया हादसा?

कुवैत के स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आज सुबह अमेरिका के लड़ाकू विमान एफ-15 पर मिसाइल से घात लगाकर निशाना किया गया. हालांकि यह हमला किसने किया यह पता नहीं चल पाया है. लेकिन ईरान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए इसे गिराने का दावा किया.  राहत की बात यह रही कि एफ-15 को चलाने वाले पायलट की जान बच गई है. उसने हादसे के वक्त पैराशूट की मदद से खुद की जान बचा ली और सुरक्षित लैंड हो गया है. 

 

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait से तेल-गैस लेकर भारत आए 2 जहाज | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon