अमेरिका में 3 महीने में 7वें अपराधी को दी गई मौत की सजा, दिल को दहला देने वाले हैं एक से एक खूंखार तरीके

US Capital Punishment: पिछले साल अमेरिका में कुल 47 लोगों को मौत की सजा दी गई थी, जो 2009 के बाद सबसे अधिक है. इस साल भी 3 महीने खत्म होने के पहले 7 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
54 साल के माइकल किंग को साल 2009 में मौत की सजा सुनाई गई थी

अमेरिका के फ्लोरिडा के एक व्यक्ति को एक युवा मां के बलात्कार और हत्या के मामले में मंगलवार, 17 मार्च को जहर का इंजेक्शन देकर मौत की सजा दी गई. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शंस ने दी. दरअसल 54 साल के माइकल किंग को साल 2009 में मौत की सजा सुनाई गई थी. उस पर 2008 में 21 साल की दो बच्चों की मां डेनिस ली की हत्या का दोष सिद्ध हुआ था. डेनिस ली को नॉर्थ पोर्ट में उनके घर से अगवा किया गया था. जब उनका अपहरण हुआ था तब डेनिस ली के दो छोटे बेटे थे, जिनकी उम्र दो साल और छह महीने थी. दोनों बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था.

फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शंस के अनुसार माइकल किंग को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजकर 13 मिनट पर रेफोर्ड स्थित स्टेट जेल में जहर भरा इंजेक्शन देकर मौत की सजा दी गई. बता दें कि इस साल अब तक अमेरिका में सात लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है. इनमें चार फ्लोरिडा में, दो टेक्सास में और एक ओक्लाहोमा में दी गई.

पिछले साल अमेरिका में कुल 47 लोगों को मौत की सजा दी गई थी, जो 2009 के बाद सबसे अधिक है. 2009 में 52 लोगों को मौत की सजा दी गई थी. 2025 में फ्लोरिडा में सबसे ज्यादा 19 लोगों को मौत की सजा दी गईं. इसके बाद अलाबामा, साउथ कैरोलिना और टेक्सास में पांच-पांच लोगों को मौत की सजा दी गई. पिछले साल दी गई कुल 47 मौत की सजा में से 39 घातक इंजेक्शन से दी गईं. वहीं तीन लोगों को फायरिंग स्क्वाड द्वारा गोली मारकर और पांच लोगों को नाइट्रोजन हाइपोक्सिया के जरिए मौत की सजा दी गई. 

फायरिंग स्क्वाड में कई शूटर आंखों को बंद करके मौत की सजा पाए लोगों पर गोली चलाते हैं. जबकि नाइट्रोजन हाइपोक्सिया से मौत देने के तरीके में कैदी के चेहरे पर मास्क लगाकर उसमें नाइट्रोजन गैस छोड़ी जाती है, जिससे कैदी का दम घुट जाता है.

मौत की सजा के इस तरीके, यानी नाइट्रोजन गैस के इस्तेमाल की संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने कड़ी आलोचना की है और इसे क्रूर और अमानवीय बताया है.

Advertisement

अमेरिका के 50 राज्यों में से 23 राज्यों में मौत की सजा को खत्म कर दिया गया है. जबकि तीन अन्य राज्य- कैलिफोर्निया, ओरेगन और पेनसिल्वेनिया- में इस पर फिलहाल रोक लगी हुई है. बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौत की सजा के समर्थक हैं और उन्होंने सबसे घिनौने अपराधों के लिए इसके इस्तेमाल को बढ़ाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: 24 साल पहले कैसे एक 'शू बॉम्बर' ने ही अमेरिकी फ्लाइट को लगभग उड़ा ही दिया था

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल में BJP को बहुमत या ममता लगाएंगी चौका? Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article