टाइम्स स्क्वायर में बैंक ऑफ अमेरिका की VP की चाकू मारकर हत्या, हमलावर महिला को पुलिस ने मारी गोली

अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर यह जो हमला हुआ है, उसमें आतंकवाद से जुड़े किसी मकसद के संकेत नहीं मिले हैं. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर महिला को दिमागी बीमारी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिलवेनिया से ग्रेजुएट पियासेंटी, BofA के बिजनेस सिलेक्शन में वाइस प्रेसिडेंट थे
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने चाकू से बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट की हत्या कर दी
  • मृतक एरिन पियासेंटी 32 वर्ष की थीं और हाल ही में मैटरनिटी लीव के बाद काम पर लौटी थीं
  • हमलावर महिला पामेला सिस्नेरोस का दिमागी बीमारी का पुराना रिकॉर्ड था और वह पुलिस से पहले भी दो बार जूझ चुकी थी

दुनिया के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने चाकू से हमला कर एक बहुत सीनियर मह‍िला बैंक अधिकारी की हत्या कर दी. उस समय इलाके में हजारों पर्यटक मौजूद थे. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद हमलावर मह‍िला को पुल‍िस ने गोली मार दी. मृतक की पहचान बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) की वाइस प्रेसिडेंट एरिन पियासेंटी के रूप में हुई है. एरिन पियासेंटी हाल मां बनी थीं और मैटरनिटी लीव के बाद काम पर लौटी थीं. वह 32 वर्षीय एग्जीक्यूटिव थीं.

बैंक ऑफ अमेरिका ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि हम अपनी सहयोगी के दुखद निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं. वह हमारी टीम की एक महत्वपूर्ण सदस्य थीं और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. वहीं न्यूयॉर्क पुलिस आयुक्त जेसिका टिश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह टाइम्स स्क्वायर के बीचों-बीच हुई एक बेहद खतरनाक घटना थी."

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से ग्रेजुएट पियासेंटि, बैंक ऑफ अमेरिका की बिजनेस सिलेक्शन और कॉन्फ़्लिक्ट्स यूनिट में वाइस प्रेसिडेंट थीं. उन्होंने फोर्डहम लॉ स्कूल से लॉ की डिग्री हासिल की थी और 2021 में अपने पति फ्रैंक पियासेंटि के साथ ग्रेजुएट हुई थीं. फोर्डहम लॉ ने एक बयान में कहा कि उनकी मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बेरहमी से हत्या किए जाने से सिर्फ चार दिन पहले, पियासेंटि ने अपने पति और छोटे बच्चे के साथ मुस्कुराते हुए एक फोटो पोस्ट की थी और लिखा था कि वह कितनी खुश हैं.

Advertisement

आखिर टाइम्स स्क्वायर में हुआ क्या?

अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर महिला ने इससे पहले एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया था. वह व्यक्ति घायल हुआ है लेकिन अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई गई है. न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इसकी पुष्टि की. भले टाइम्स स्क्वायर लंबे समय से आतंकवादी खतरों के निशाने पर रहा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आतंकवाद से जुड़े किसी मकसद के संकेत नहीं मिले हैं. शुरुआती जांच में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भूमिका होने की आशंका जताई गई है.

पुलिस के अनुसार, हमलावर महिला नाम पामेला सिस्नेरोस है और उसकी उम्र 45 वर्ष की है. उसका मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का पुराना रिकॉर्ड था. उसका पहले भी दो बार पुलिस से सामना हो चुका था. घटना के दौरान मौजूद पर्यटक डर गए थे, क्योंकि महिला के हाथ में दो चाकू थे और वह पुलिस के रोकने के प्रयासों का विरोध कर रही थी. पुलिस ने बताया कि महिला को काबू करने के लिए पहले टेजर का इस्तेमाल करके बिजली का झटका देर रोकने की कोश‍िश की गई. लेकिन यह तरीका सफल नहीं हुआ और स्थिति बिगड़ने पर दो पुलिस अधिकारियों ने गोली चला दी.

पुलिस आयुक्त टिश ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान महिला ने अधिकारियों से कहा, "मैं कुछ भी नहीं छोड़ने वाली. मैं तुम दोनों को मारना पसंद करूंगी."

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि शहर में हिंसक अपराधों की कुल संख्या घट रही है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े कुछ लोगों की ओर से किए गए अचानक हमलों की घटनाएं सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें: 'भारत में एक भी मुस्लिम नहीं होना चाहिए...' कहने वाला हिंदुत्ववादी नहीं हो सकता: न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

Featured Video Of The Day
नेपाल में छतों पर रखे हैं सैकड़ों शव, हेलीकॉप्टर से निकाले जा रहे, महामारी का खतरा!

Topics mentioned in this article
US Crime
New York Crime
Times Square Stabbing