सांप का सिर काट दिया... अमेरिका का IRCG मुख्यालय तबाह करने का दावा, वीडियो किया जारी

यूएस सेंट्रल कमांड ने अपने बयान में इस कार्रवाई को "सांप का सिर काटना" बताया और कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और अब आईआरजीसी का कोई मुख्यालय नहीं है.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के मुख्यालय को बड़े पैमाने पर नष्ट करने का दावा किया है.
  • यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार आईआरजीसी ने पिछले 47 वर्षों में 1,000 से अधिक अमेरिकियों की हत्या की है.
  • इजरायली सेना ने ईरान के कई सैन्य कमांड सेंटरों पर हमले कर उनकी कमांड और कंट्रोल क्षमताओं को कमजोर किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले लगातार जारी हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब अमेरिका सैन्‍य ठिकानों को निशाना बना रहा है. अमेरिका की सेना ने एक बड़े हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (Islamic Revolutionary Guard Corps) के मुख्यालय को नष्ट करने का दावा किया है. यूएस सेंट्रल कमांड (US Central Command) ने कहा कि पिछले 47 सालों में 1,000 से अधिक अमेरिकियों की मौत के लिए आईआरजीसी जिम्मेदार था.  

यूएस सेंट्रल कमांड ने अपने बयान में इस कार्रवाई को "सांप का सिर काटना" बताया और कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और अब आईआरजीसी का कोई मुख्यालय नहीं है.  

ये भी पढ़ें: खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ सकता है जनसैलाब, खुमैनी के अंतिम संस्‍कार में जुटे थे एक करोड़ लोग 

Advertisement

 IRCG का अब कोई मुख्यालय नहीं: यूएस सेंट्रल कमांड

कमांड ने बयान में कहा, "ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने पिछले 47 सालों में 1,000 से अधिक अमेरिकियों की हत्या की. कल अमेरिका के एक बड़े पैमाने पर हमले ने सांप का सिर काट दिया. अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और आईआरजीसी का अब कोई मुख्यालय नहीं है."

इजरायली सेना ने ईरान के दर्जनों सैन्य कमांड सेंटरों पर हमले का दावा किया है, जिनमें आईआरजीसी से संबंधित केंद्र, इंटेलीजेंस हेडक्‍वार्टर, आईआरजीसी एयर फोर्स कमांड सेंटर और इंटरनल सिक्‍योरिटी हेडक्‍वार्टर शामिल है. 

Advertisement

इजरायल के बयान के अनुसार, इन हमलों से ईरान की कमांड और कंट्रोल क्षमताओं को गंभीर झटका लगा है, जिसके परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण सुविधाओं में तैनात कर्मियों की मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ना इधर ना उधर, ईरान इजरायल दोनों को कोसा-पब्लिक ईरान के साथ, मुनीर अमेरिका के साथ

शनिवार के बाद रविवार को भी लगातार जारी रहे हमले

शनिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले रविवार को भी जारी रहे. रविवार रात तेहरान में धमाके हुए. इजरायल ने कहा कि उसके हमलों का निशाना राजधानी का केंद्र था. वहीं ईरान ने इजरायल, खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों, सऊदी अरब की राजधानी और दुबई पर मिसाइल और ड्रोन दागकर जवाब दिया. 

Featured Video Of The Day
Iran War: Trump पर ईरान का तंज, Greenland को US Annexation से बचाने के लिए Europe को दिया ऑफर