- अमेरिकी ICE इस वर्ष के अंत तक अप्रवासियों को हिरासत में रखने के लिए डिटेंशन सेंटर्स पर अरबों डॉलर खर्च करेगी
- ICE 16 इमारतों को रेनोवेट करके रिजनल प्रोसेसिंग सेंटर्स के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है
- एजेंसी आठ बड़े डिटेंशन सेंटर खोलेगी, जहां अप्रवासियों को औसतन लगभग 60 दिनों तक रखा जाएगा
न्यू हैम्पशायर की गवर्नर केली आयोट के कार्यालय की योजना के अनुसार, अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) इस वर्ष के अंत तक हजारों अप्रवासियों (Immigrants) को हिरासत में रखने और उनकी प्रक्रिया पूरी करने के लिए डिटेंशन सेंटर्स पर 38.3 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रहा है. इन सभी को बाद में निर्वासित (Deport) कर दिया जाएगा. मतलब अमेरिका में जो भी बगैर प्रोपर कागज रह रहे हैं, उन्हें पहले डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा और फिर उनके देश भेज दिया जाएगा.
अमेरिका का डिटेंशन प्लान
- योजना के अनुसार, ICE 16 इमारतों को खरीदकर उन्हें रेनोवेट करके रिजनल प्रोसेसिंग सेंटर्स के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है. यहां औसतन तीन से सात दिनों के लिए 1,000 से 1,500 बंदियों को रखा जा सकेगा.
- एजेंसी आठ बड़े डिटेंशन सेंटर भी खोलेगी, जिनमें औसतन लगभग 60 दिनों तक 7,000 से 10,000 बंदियों को रखा जा सकेगा. ये सेंटर विदेश भेजे जाने वाले अप्रवासियों के लिए "प्राथमिक स्थान" के रूप में कार्य करेंगे.
- इसके अतिरिक्त, ICE उन 10 अतिरिक्त "तैयार" सुविधाओं का अधिग्रहण करेगी, जहां एजेंसी पहले से ही काम कर रही है. योजना में कहा गया है कि ये सेंटर बहुत जरूरी हैं क्योंकि ICE 12,000 और एजेंटों की भर्ती के बाद 2026 में गिरफ्तारियों में और तेजी की तैयारी कर रही है.
- दस्तावेज में लिखा है, "यह नया मॉडल ICE को कॉन्ट्रैक्ट पर लिए गए डिटेंशन सेंटर्स की कुल संख्या को कम करते हुए कुल बिस्तर क्षमता बढ़ाने, हिरासत मैनेजमेंट को बेहतर बनाने और देश से निकालने के अभियानों को सुव्यवस्थित करने में मदद करेगा."
- ICE ने ठेकेदारों को नियुक्त करके इमारतों का नवीनीकरण कराने की योजना बनाई है, ताकि हिरासत कक्ष, चिकित्सा और दंत चिकित्सा सेवाएं, कैंटीन, लॉबी, मनोरंजन क्षेत्र, छात्रावास और अदालत कक्ष बनाए जा सकें. दस्तावेज के अनुसार, ये सुविधाएं "विदेशियों की सुरक्षित और मानवीय नागरिक हिरासत" सुनिश्चित करेंगी.
क्या फंड मिल गया?
इन डिटेंशन सेंटर्स का खर्च रिपब्लिकन-नियंत्रित कांग्रेस द्वारा जुलाई 2025 में पारित विशाल व्यय पैकेज से उठाया जाएगा. "वन बिग ब्यूटीफुल बिल" के नाम से जाने जाने वाले इस पैकेज में आव्रजन प्रवर्तन (Immigration Enforcement) के लिए 170 अरब डॉलर दिए गए थे. इसमें हिरासत के लिए 45 अरब डॉलर शामिल थे. वित्तीय वर्ष 2024 के बजट में आव्रजन हिरासत के लिए 3.4 अरब डॉलर शामिल थे.
क्यों जरूरत पड़ी इनकी
दस्तावेज के अनुसार, ICE को उम्मीद है कि ये सुविधाएं नवंबर 2026 के अंत तक चालू हो जाएंगी और इनसे एजेंसी की कुल बिस्तर क्षमता बढ़कर 92,600 हो जाएगी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 में ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से ICE की हिरासत में लोगों की संख्या में लगभग 74% की वृद्धि हुई है और इस महीने यह संख्या 68,000 से अधिक हो गई है.
अब और बढ़ेगी कार्रवाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल सत्ता में लौटने के बाद से बड़े पैमाने पर आव्रजन कार्रवाई की है. प्रशासन ने अमेरिका के प्रमुख शहरों में आव्रजन एजेंटों की संख्या बढ़ा दी है. अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की गिरफ्तारी तेज कर दी है, अवैध सीमा पार करने वालों पर सख्ती बरती है और लाखों प्रवासियों की अस्थायी कानूनी स्थिति को समाप्त करके निर्वासित किए जा सकने वाले लोगों की संख्या का विस्तार किया है.
अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले राजनीतिक विरोध के बढ़ते संकेतों के बावजूद, ट्रंप प्रशासन इस साल आव्रजन प्रवर्तन को तेज करने के लिए तैयार है, जिसके लिए कांग्रेस ने ICE को हजारों एजेंटों की भर्ती करने, किसी भी समय 100,000 से अधिक प्रवासियों को हिरासत में लेने और संभावित आव्रजन अपराधियों का पता लगाने के लिए निगरानी का विस्तार करने के लिए धन दिया गया है.
अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में मादुरो को पकड़ने के लिए क्लाउड एआई का इस्तेमाल किया: रिपोर्ट













