Donald Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है दुनिया की नजरें अमेरिका की ओर हैं. फ्लोरिडा के पाम बीचेस में 'फोरम क्लब' के एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका बहुत जल्द क्यूबा पर 'कब्जा' करने वाला है. ट्रंप ने कार्यक्रम में मौजूद पूर्व प्रतिनिधि डैन माइका का जिक्र करते हुए यह बात छेड़ी. उन्होंने कहा, "डैन मूल रूप से क्यूबा नामक जगह से आते हैं, जिसे हम लगभग तुरंत अपने कब्जे में लेने जा रहे हैं."
'पहले एक काम खत्म करूंगा फिर क्यूबा पर...'
ट्रंप ने क्यूबा की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां बहुत सारी समस्याएं हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे एक साथ कई मोर्चों पर नहीं लड़ना चाहते. उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा, "क्यूबा में मुश्किलें हैं, लेकिन हम पहले एक काम खत्म करेंगे. मुझे काम पूरा करना पसंद है."
ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी युद्धपोत का सिर्फ दिखाई देना ही काफी होगा. उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा, "वे (क्यूबा के लोग) उसे देखेंगे और कहेंगे, 'आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, हम आत्मसमर्पण करते हैं'."
क्यूबा पर लगाया प्रतिबंध
ट्रंप के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में यह बहस छिड़ गई है कि क्या यह महज एक मजाक था या भविष्य की किसी नीति का संकेत है. हालांकि ट्रंप ने अपनी बातों को विस्तार से नहीं समझाया. व्हाइट हाउस की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है.
गौरतलब है कि ट्रंप ने शुक्रवार (1 मई 2026) को क्यूबा के खिलाफ नए प्रतिबंधों का आदेश दिया है. इसमें कम्युनिस्ट शासित देश के कई लोगों को निशाना बनाया गया है और उनके साथ काम करने वाले विदेशी बैंकों को भी धमकी दी गई है. ये उपाय ट्रंप प्रशासन द्वारा क्यूबा पर भारी दबाव बनाने के अभियान का नवीनतम हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें: यूरोपीय संघ पर ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, अब लगाया 25 फीसदी शुल्क, क्यूबा पर भी लगाए प्रतिबंध














