मंगलवार को पावर प्लांट, ब्रिज सब एक साथ, वो होगा जो अब तक न हुआ-ट्रंप की ईरान को धमकी

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की बात कही और गंभीर परिणामों की ओर इशारा किया. ट्रंप ने लिखा कि ईरान में ऐसा कुछ होने जा रहा है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्रंप की ईरान को फिर से धमकी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने की चेतावनी दी है और गंभीर परिणामों की ओर इशारा किया है
  • ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईरान में “पावर प्लांट डे” और “ब्रिज डे” के साथ होने वाली बात लिखी
  • ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो ईरान को पहले कभी न देखे गए गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से धमकी दी है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंगलवार को ईरान में “पावर प्लांट डे” और “ब्रिज डे” एक साथ होंगे. इसका मतलब ये है कि ट्रंप ब्रिज के साथ पावर प्लांट पर भी हमले की चेतावनी दे रहे हैं. अपने पोस्ट में ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की बात कही और ऐसा ना करने पर गंभीर परिणामों की ओर इशारा किया. ट्रंप ने लिखा कि ईरान में ऐसा कुछ होने जा रहा है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.

बात नहीं मानी तो गंभीर परिणाण भुगतने होंगे

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो इसके नतीजे बेहद गंभीर होंगे. पोस्ट में ट्रंप ने ये भी लिखा है कि अगर होर्मुज नहीं खोला गया तो जहन्नुम में भेज दिया जाएगा. डोनाल्ड ट्रंप की यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब मिडिल ईस्ट में हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है और बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें : ईरान युद्ध में अलग-थलग पड़ गए ट्रंप? फ्रांस ने कह दी कड़वी बात, होर्मुज खुलवाने की प्लानिंग में अकेले जुटे ब्रिटेन-यूरोप

अमेरिका की धमकी से नहीं डर रहा ईरान

इससे पहले ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी गई धमकियों को सख्ती से खारिज कर दिया है. ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो उस पर कहर टूट पड़ेगा. ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रमुख कमांडर अली अब्दोल्लाही ने ट्रंप की धमकियों को “बेबस, घबराया हुआ, असंतुलित और मूर्खतापूर्ण कदम” करार दिया.

Advertisement

अमेरिका की धमकी पर क्या बोला ईरान

ईरान के एक शीर्ष कमांडर ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका या इजरायल ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करते हैं, तो उसके जवाब में पश्चिम एशिया में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायली बुनियादी ढांचे पर “विनाशकारी और लगातार” हमले किए जाएंगे. ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रमुख कमांडर ने यह चेतावनी जारी की. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से होर्मुज खोलने के लिए दी गई 10 दिन की समय-सीमा सोमवार को समाप्त होने वाली है.

ये भी पढ़ें : ईरान के पास कौन‑सी तकनीक है, जिनसे उन्नत और महंगे अमेरिकी विमानों को बना रहा निशाना

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान से कैसे निकला अमेरिकी पायलट? हॉलीवुड फिल्म जैसा 'रेस्क्यू ऑपरेशन' | Trump