ट्रंप ने ओबामा दंपति को वीडियो में दिखाया 'बंदर', पोस्ट डिलीट किया पर गलती मानने को तैयार नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ओबामा दंपती को बंदर दिखाने वाला वीडियो पोस्ट करने पर भारी राजनीतिक विवाद छिड़ गया है. कैलिफोर्निया के गवर्नर न्यूज़म ने इसे घिनौना कहा, जबकि ओबामा के पूर्व सलाहकार ने ट्रंप और उनके समर्थकों को नस्लवादी बताया. व्हाइट हाउस ने इसे फर्जी आक्रोश करार दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • डोनाल्ड ट्रंप ने बराक और मिशेल ओबामा को बंदरों के रूप में दिखाने वाला वीडियो अपने प्लेटफॉर्म पर साझा किया था.
  • इस वीडियो में ओबामा दंपती के चेहरे को पशु के शरीर पर लगाया गया था.
  • वीडियो पोस्ट करने पर दोनों प्रमुख दलों के नेताओं ने ट्रंप की आलोचना की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा को 'एप' (बंदर) के रूप में दिखाने वाले वीडियो पोस्ट करने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं. यह वीडियो ट्रंप ने गुरुवार को अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल' पर साझा किया था. इस वीडियो पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों ओर से आलोचना के बाद ट्रंप ने पोस्ट तो डिलीट कर दी है लेकिन माफी मांगने से इनकार कर दिया है.

एक मिनट के इस वीडियो में 2020 चुनाव को लेकर पहले भी खारिज की जा चुकी साजिशों (इसमें Dominion Voting Systems पर चुनाव चुराने का आरोप लगाया जाता है) को दोहराया गया है. वीडियो के अंत में एक सेकंड के लिए ओबामा दंपती के चेहरे को ‘एप' के शरीर पर लगाया गया है, और पृष्ठभूमि में 'द लायन स्लीप्स टुनाइट' गीत बजता सुनाई देता है.

अमेरिकी नेताओं ने ट्रंप पर साधा निशाना

कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजम ने पोस्ट को 'घिनौना व्यवहार' बताया और रिपब्लिकन नेताओं से इसकी निंदा करने की अपील की. न्यूज़म की टीम ने X पर लिखा, 'राष्ट्रपति का घिनौना व्यवहार. हर रिपब्लिकन नेता को तुरंत इसकी निंदा करनी चाहिए.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- अमेरिका में दुनिया की सबसे सस्ती दवाएं देंगे ट्रंप! नई वेबसाइट की लॉन्च, समझिए TrumpRx कैसे करेगा काम

बराक ओबामा के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे बेन रोड्स ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि इतिहास में ट्रंप को एक दाग के रूप में देखा जाएगा. उन्होंने ट्रंप के समर्थकों को भी नस्लवादी करार दिया.

Advertisement

ट्रंप पहले भी AI वीडियो के लिए विवादों में

ट्रंप पिछले वर्ष भी कई AI-जनित वीडियो पोस्ट कर चुके हैं, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति ओबामा को व्हाइट हाउस में गिरफ्तार दिखाया गया था. एक अन्य वीडियो में डेमोक्रेट नेता हकीम जेफ़्रीज़ को नकली मूंछ और सोम्ब्रेरो पहने हुए दिखाया गया था. बराक ओबामा अमेरिका के इतिहास के एकमात्र अश्वेत राष्ट्रपति रहे हैं और 2024 के चुनाव में उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन किया था.

यह भी पढ़ें- ट्रंप की बनाई अमेरिका के सबसे खूंखार अपराधियों की लिस्ट में 89 भारतीय, क्राइम ऐसे कि रूह कांप जाए

व्हाइट हाउस का जवाब: 'फर्जी आक्रोश'

विवाद बढ़ने पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फर्जी गुस्सा फैलाने की कोशिश है. प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने AFP को दिए बयान में कहा, 'यह इंटरनेट मीम वीडियो है जिसमें ट्रंप को ‘किंग ऑफ द जंगल' और डेमोक्रेट्स को ‘लायन किंग' के किरदारों के रूप में दिखाया गया है. कृपया फर्जी आक्रोश फैलाने की बजाय उन बातों पर रिपोर्ट करें जो वास्तव में अमेरिकी जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं.'

'मैंने कोई गलती नहीं की'

इस मामले पर ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह उस पोस्ट के लिए माफी नहीं मांगेंगे. उन्होंने कहा, 'मैंने कोई गलती नहीं की.'

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल के Nuclear Site पर ईरान का बड़ा हमला | Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon