ट्रंप प्रशासन कई देशों पर नया ट्रैवल बैन लगाने की तैयारी में, यहां देखिए संभावित देशों की लिस्ट

पहली श्रेणी में 11 देश शामिल हैं, जिन पर पूर्ण वीजा निलंबन की सिफारिश की गई है. इस सूची में अफगानिस्तान, भूटान, क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी पारी में एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन 41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और इमिग्रेशन पर नियंत्रण के लिए एक बड़ा कदम हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आंतरिक मेमो में इन 41 देशों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है.  

पहली श्रेणी में 11 देश शामिल हैं. इस लिस्ट को रेड लिस्ट कहा गया है. इस लिस्ट के देशों पर पूर्ण वीजा निलंबन की सिफारिश की गई है. इस सूची में अफगानिस्तान, भूटान, क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं.

दूसरी श्रेणी जिसे ऑरेंज लिस्ट बताया गया है उसमें  बेलारूस, इरिट्रिया, हैती, लाओस, और म्यांमार सहित 9 देश शामिल हैं.  जहां पर्यटक और छात्र वीजा सहित कुछ अप्रवासी वीजा पर आंशिक प्रतिबंध लगाया जा सकता है.

Advertisement

तीसरी श्रेणी में 22 देश, जिसमें अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बेनिन, बुरकिना फासो, कंबोडिया, कैमरून, केप वर्डे, चाड, कांगो, डोमिनिका, इक्वेटोरियल गिनी, गाम्बिया, लाइबेरिया, माली, मॉरीशस, मॉरिटानिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, साओ टोमे और प्रिंसिपे, वानुअतु, और जिम्बाब्वे शामिल हैं, को 60 दिनों की समयसीमा दी जाएगी ताकि वे अपनी कमियों को दूर करें. यदि ये देश निर्धारित समय में सुधार नहीं करते, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई हो सकती है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह कदम आतंकवाद और अवैध आव्रजन पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है.

Advertisement
रेड लिस्ट ऑरेंज लिस्टयेलो लिस्ट
अफगानिस्तान  बेलारूस  अंगोला  
भूटान इरिट्रिया  एंटीगुआ और बारबुडा 
क्यूबा  हैती बेनिन  
ईरान  लाओसबुर्किना फासो
लीबिया  म्यांमार  कंबोडिया  
उत्तर कोरिया रूस   कैमरून  
सोमालिया  सिएरा लियोनचाड  
सूडान  दक्षिण सूडानकांगो गणराज्य  
 सीरियातुर्कमेनिस्तानकोंगो
वेनेजुएला डोमिनिका
यमन इक्वेटोरियल गिनी  
गाम्बिया  
लाइबेरिया 
माली  
 मॉरीशस  
मॉरिटानिया  
सेंट किट्स और नेविस  
 सेंट लूसिया 
साओ टोमे और प्रिंसिपे
वानुअतु  
जिम्बाब्वे

Featured Video Of The Day
Waqf Amendment Bill के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, Muslim संगठनों के प्रदर्शन का विरोध किया
Topics mentioned in this article