VIDEO: बाड़े में घुसे शख्स पर बाघ ने कर दिया हमला, मौके पर मौत, पार्क को कराया गया बंद

वाइल्डलाइफ़ पार्क ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, "हम अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ था."

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बाड़े में घुसे शख्स पर बाघ ने किया हमला
लंदन:

इंग्लैंड के यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क में एक शख्स शनिवार को बाघ के बाड़े में घुस गया, इसके बाद बाघ ने उस पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:35 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति डोनकास्टर के पास स्थित वाइल्डलाइफ पार्क के बाड़े में घुस गया है. हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और मेडिकल टीम की कोशिशों के बावजूद उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

यॉर्कशायर एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि उसने दो एम्बुलेंस और एक एयर एम्बुलेंस मौके पर भेजी थी. वहीं पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान बाघ को कोई चोट नहीं आई और वह बाड़े के अंदर ही रहा. हमले के बाद वाइल्डलाइफ पार्क को खाली करा लिया गया. देर रात तक अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर मौजूद रहे. पार्क रविवार को भी बंद रहेगा.

वाइल्डलाइफ़ पार्क ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, "हम अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ था."

Advertisement

यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ़ पार्क ने 2009 में काम करना शुरू किया था और 2011 में इसका "लैंड ऑफ़ द टाइगर्स" आकर्षण खुला था.

यह आकर्षण लुप्तप्राय अमूर बाघों (जिन्हें साइबेरियन बाघ भी कहा जाता है) के लिए खास तौर पर बनाया गया दो एकड़ का रिज़र्व है. पार्क की वेबसाइट के अनुसार, इस बाड़े में 300 मीटर (यार्ड) लंबा ऊंचा रास्ता बना है, जहां से विज़िटर बाघों को जंगल और घास के मैदानों में घूमते हुए या झरने वाले पूल में खेलते हुए देख सकते हैं.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 556 किमी सफर तय कर ग्वालियर से देहरादून पहुंचा 'तेजस'; उत्तराखंड में पहली बार नीली आंखों वाला दुर्लभ सफेद बाघ

Featured Video Of The Day
CJP Protest Breaking News: Delhi Police ने 20 से ज्यादा FIR दर्ज की | Jantar Mantar Protest

Topics mentioned in this article
Tiger Attack
Yorkshire Police
Yorkshire Wildlife Park
Tiger Attack At Zoo