Belgium Train- School Bus Accident: बेल्जियम में ट्रेन ने एक स्कूल बस को तेज टक्कर मारी है. इस हादसे में बस में सवार स्टाफ और बच्चों में से कई लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है. ये हादसा सुबह 8.15 मिनट पर हुआ है.
दरअसल जब ट्रेन गुजर रही थी तो फाटक बंद था और लाल बत्ती जल रही थी. ट्रेन के यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इमरजेंसी सर्विस मौके पर हैं.
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उत्तरी बेल्जियम में सात बच्चों को ले जा रही एक स्कूल मिनीबस को ट्रेन ने टक्कर मार दी. इसमें कई लोगों की मौत हो गई. दो सूत्रों ने बताया कि बुगेनहौट गांव में एक लेवल क्रॉसिंग पर टक्कर के बाद बस में सवार कई लोगों की मौत हो गई.
Photo Credit: AFP
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मिनीबस में सात बच्चे, एक सुपरवाइजर और एक ड्राइवर सवार थे. बेल्जियम पुलिस ने इस घटना में मौतों की संख्या कन्फर्म करने से मना कर दिया. स्पोक्सपर्सन फ्रेडरिक सैक्रे ने कहा, "टक्कर बहुत ज़ोरदार थी और मौत का आंकड़ा बहुत ज्यादा है."
EU चीफ और बेल्जियम के गृह मंत्री ने दुख जताया
यूरोपीय यूनियन चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस हादसे पर संवेदना जाहिर की है. उन्होंने लिखा, "पीड़ितों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. आज, यूरोप बेल्जियम के दुख में साथ खड़ा है."
बेल्जियम के गृह मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन ने X पर लिखा कि मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं." उन्होंने लिखा, "मैं घायलों के साथ खड़ा हूं."














