रूसी सेना का प्लेन क्रीमिया में क्रैश, रडार से टूटा था संपर्क, इसपर सवार सभी 29 लोगों की मौत

Russia Military Plane Crash in Crimea: रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह सेना का परिवहन विमान था जो शाम के 6 बजे रडार से गायब हो गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Russia Plane Crash: रूसी सेना का एएन-26 सैन्य परिवहन विमान क्रैश हो गया है (फाइल फोटो)

रूस में एक बड़े हादसे में मिलिट्री का एक जहाज क्रैश कर गया है. TASS न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार, 1 अप्रैल को बताया कि एक रूसी एंटोनोव-26 सैन्य विमान क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, "31 मार्च को लगभग शाम के 6 बजे An-26 सैन्य परिवहन विमान से संपर्क टूट गया, जब वह क्रीमिया प्रायद्वीप पर एक निर्धारित उड़ान पर था."

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "खोज एवं बचाव दल ने An-26 विमान के दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है. घटनास्थल से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, विमान में सवार छह चालक दल के सदस्य और 23 यात्री मारे गए."  विमान के मलबे पर बाहरी प्रभाव का कोई संकेत नहीं मिला, यानी ऐसा नहीं लगता कि उसे किसी हथियार से निशाना बनाया गया था. इस स्तर पर इसने संकेत दिया कि तकनीकी विफलता के कारण विमान की दुर्घटना होने की संभावना है.

AN-26 प्लेन को बनाने वाली एंटोनॉव कंपनी के अनुसार An-26 का निर्माण क्रमिक रूप से कीव में विमानन संयंत्र में किया गया था. मतलब यह An सीरिज का प्लेन है. इस मॉडल के 1969 से 1986 तक कुल 1,398 हवाई जहाज बनाए गए थे. रूस ने यह जहाज हंगरी से लेकर क्यूबा तक को बेचा है.

यह भी पढ़ें: पुतिन का भेजा ऑयल टैंकर क्यूबा पहुंचा, ट्रंप ने रोका क्यों नहीं? समझिए पूरी कहानी

Featured Video Of The Day
UPI के नियम बदले, अब बिना OTP नहीं होगा इतना बड़ा ट्रांजैक्शन, RBI ने लगाई रोक
Topics mentioned in this article