कमाल हैं पाकिस्तान के कस्टम ऑफिसर! फिल्मी स्टाइल में चुरा ली जब्त की गई 400 KG चांदी, बदले में रख दिया सीसा

Pakistan Crime News: पाकिस्तान के 2 कस्टम अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने कुल 688 किलो जब्त की गई चांदी में से 400 किलो चांदी को बदलकर उसकी जगह सीसा (लीड) रख दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pakistan Crime News: पाकिस्तान के 2 कस्टम अधिकारी गिरफ्तार
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान के क्वेटा शहर में 688 किलो चांदी जब्त की गई थी, जिसे लाहौर भेजा जाना था
  • रास्ते में 2 कस्टम अधिकारियों ने 400 किलो असली चांदी निकाल कर उसकी जगह नकली सीसे की ईंटें रख दी गईं
  • सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि गाड़ी को चोरी-छिपे बदल दिया गया था जिससे चांदी गायब हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पाकिस्तान में एक अजीब घटना हुई. सोमवार, 13 अप्रैल को पाकिस्तान कस्टम ने बताया कि उसके दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. उन पर आरोप था कि उन्होंने कुल 688 किलो जब्त की गई चांदी में से 400 किलो चांदी को बदलकर उसकी जगह सीसा (लेड) रख दिया. कस्टम अधिकारी ऐसे सरकारी कर्मचारी होते हैं जो एयरपोर्ट, बंदरगाहों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर वस्तुओं के आयात-निर्यात की निगरानी करते हैं. ये देश की सीमाओं पर अवैध तस्करी को रोकने, कस्टम ड्यूटी वसूलने और सुरक्षा नियमों को लागू करने का काम करते हैं. यानी पाकिस्तान में जिनको चोरी रोकने की जिम्मेदारी मिली थी, वे ही चोरी में लग गए.

688 किलो चांदी में से 400 किलो चोरी

कहानी शुरू होती है पाकिस्तान के क्वेटा शहर से, जो बलूचिस्तान की राजधानी है. वहां कस्टम विभाग ने 688 किलो चांदी पकड़ी थी. इस चांदी को 36 सीलबंद डिब्बों में रखा गया और लाहौर के पाकिस्तान मिंट भेजने की जिम्मेदारी विभाग के ही दो अधिकारियों को दी गई. ये चांदी हवाई जहाज से क्वेटा से लाहौर भेजी जा रही थी. शुरू में तो सब कुछ सही लग रहा था.

लेकिन असली खेल रास्ते में हुआ. रास्ते में 400 किलो असली चांदी निकाल ली गई और उसकी जगह उसी वजन और उसी पैकिंग में नकली सीसे की ईंटें रख दी गईं. जब लाहौर में पाकिस्तान मिंट पर डिब्बे खोले गए, तो सब चौंक गए. 688 किलो में से 400 किलो चांदी गायब थी. उसकी जगह सिर्फ सीसा था. फिर जांच शुरू हुई.

क्वेटा के सेफ सिटी के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. उसमें साफ दिखा कि रास्ते में गाड़ी को जानबूझकर बदला गया था. विभाग ने ट्वीट में बताया, "क्वेटा के सीसीटीवी फुटेज से दिखा कि रास्ते में, चोरी-छिपे उस गाड़ी को बदल दिया गया जिसमें चांदी जा रही थी. कानूनी कार्यवाही चल रही है. पाकिस्तान कस्टम डिपार्टमेंट अपने अधिकारियों के भीतर कदाचार के खिलाफ शून्य सहिष्णुता के लिए प्रतिबद्ध है."

सीसीटीवी फूटेज सामने आने के बाद दोनों अधिकारियों पर शक हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अब दोनों हिरासत में हैं और मामला दर्ज हो चुका है. यह घटना दिखाती है कि कैसे जिम्मेदारी वाले लोग भी गलत काम कर सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मैं तो डॉक्टर समझ रहा था... ईसा मसीह बनने चले ट्रंप की हो गई फजीहत, AI फोटो डिलीट कर दिया अजीब लॉजिक 

Featured Video Of The Day
होर्मुज में चीन ने किया बड़ा खेल, समंदर का सीना चीरकर अमेरिका को डराया, देखते रहे ट्रंप
Topics mentioned in this article