पाकिस्तान: असंतुष्ट सांसदों से नाराज पीटीआई के सदस्यों ने सिंध हाउस पर धावा बोला

टेलीविजन फुटेज में पीटीआई के दर्जनों कार्यकर्ताओं को सिंध हाउस में घुसते हुए और असंतुष्ट सांसदों के समूह के खिलाफ नारे लगाते हुए देखा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पीटीआई के करीब दो दर्जन असंतुष्ट सांसदों ने विपक्ष द्वारा संसद में पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर खान के खिलाफ मतदान करने की धमकी दी है
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के दो दर्जन असंतुष्ट सांसदों से नाराज पार्टी के सदस्यों ने शुक्रवार को यहां सिंध हाउस पर धावा बोल दिया. प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के इन सांसदों को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) द्वारा संचालित सिंध हाउस में रखा गया है. टेलीविजन फुटेज में पीटीआई के दर्जनों कार्यकर्ताओं को सिंध हाउस में घुसते हुए और असंतुष्ट सांसदों के समूह के खिलाफ नारे लगाते हुए देखा गया है.

पीटीआई के करीब दो दर्जन असंतुष्ट सांसदों ने विपक्ष द्वारा संसद में पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर खान के खिलाफ मतदान करने की धमकी दी है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के लगभग 100 सांसदों ने 8 मार्च को नेशनल असेंबली सचिवालय के समक्ष एक अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि खान के नेतृत्व वाली पीटीआई सरकार आर्थिक संकट और देश में बढ़ती महंगाई के लिये जिम्मेदार है.

गौरतलब है कि 21 मार्च को नेशनल असेंबली का सत्र बुलाया जा सकता है और अविश्वास प्रस्ताव पर 28 मार्च को मतदान होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें:
पाक में होने वाली बैठक में हुर्रियत कान्फ्रेंस को आमंत्रित करने पर भारत का OIC पर निशाना
Pakistan ने "15 महीने से लापता भारतीय" को Indian Army को सौंपा, मानसिक तौर पर था बीमार
Pakistan में "इमरान ख़ान 100% संकट में", अविश्वास प्रस्ताव पर वोट से पहले 'सहयोगी का बयान'

Advertisement

इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव, 28 मार्च को संसद में वोटिंग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | NATO की 'ना' से बौखला उठे ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | US
Topics mentioned in this article