बहुत डरावना... ईरान के हमलों के बीच दुबई में फंसीं ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु

PV Sindhu Stuck In Dubai: पीवी सिंधु ने बताया कि ईरान के साथ युद्ध के हालात लगातार बदल रहे हैं, ऐसे में वह सब ठीक हैं. हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मची हुई है, कई परिवार फंसे हुए हैं और इंतज़ार कर रहे हैं,  सभी बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस स्थिति से बाहर निकल जाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हमलों के बीच दुबई में फंसीं पीवी सिंधु.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान के हमलों के बीच पीवी सिंधु दुबई में फंस गई हैं. वहां के हालात देखकर वह डरी हुई हैं
  • दुबई के बुर्ज खलीफा के पास भी हमला हुआ है जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया है
  • पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर दुबई हवाई अड्डे की भीड़भाड़ दिखाते हुए स्थिति की गंभीरता बताई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई:

ईरान ने दुबई समेत 7 देशों पर हमले कर दिए हैं. हमलों ने इन देशों में हाहाकार मचा हुआ है. दुबई का हाल कुछ ऐसा है कि बुर्ज खलीफा के पास भी अटैक हुआ है. वहीं दुबई के हवाई अड्डों को भी बंद कर दिया गया है. इस बीच दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु शनिवार को दुबई हवाई अड्डे पर फंस गईं. दरअसल वह ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए जा रही थीं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं. वहीं पीवी सिंधु का टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू होने वाला है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ईरान का ड्रोन हमला, धुएं का गुबार देख भागने लगे लोग | Updates

हमलों के बीच दुबई में फंसीं पीवी सिंधु

पीवी सिंधु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया.इस वीडियो में भीड़भाड़ वाला हवाई अड्डा दिखाई दे रहा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सभी फ्लाइट्स अगली सूचना तक निलंबित." साथ ही उन्होंने उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जो मैसेज और फोन कर उनका हालचाल पूछ रहे हैं. 

एक्स पर एक पोस्ट में पीवी सिंधु ने कहा कि अभी जो कुछ हो रहा है, उसे समझना बहुत मुश्किल है. ऊपर से आती आवाज़ों को सुनना और हालात को तेज़ी से बिगड़ते देखना बहुत डराने वाला है. कई परेशान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं.  दुख की बात ये है कि यही सच है. उन्होंने आगे लिखा कि दुबई एक ऐसा शहर है, जिससे उनको बहुत प्यार है, यह जगह हमेशा से सुरक्षित रही है, इसलिए इस पल को समझना और भी कठिन है.

Advertisement

पीवी सिंधु बोलीं- युद्ध के हालात लगातार बदल रहे हैं

पीवी सिंधु ने उनको मैसेज भेज हालचाल पूछने वालों का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि यह उनके लिए बहुत मायने रखता है. साथ ही उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं, अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हैं. उन्होंने बताया कि ईरान के साथ युद्ध के हालात लगातार बदल रहे हैं, ऐसे में वह सब ठीक हैं. हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मची हुई है, कई परिवार फंसे हुए हैं और इंतज़ार कर रहे हैं,  सभी बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस स्थिति से बाहर निकल जाएं

Advertisement

ईरान ने दुबई समेत अन्य खाड़ी क्षेत्रों में किया हमला

बता दें कि दुबई समेत अन्य खाड़ी क्षेत्रों पर हमले की वजह अमेरिका और इज़राइल का शनिवार को ईरान पर किया गया बड़ा हमला है. इस हमले के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से 1979 से देश पर शासन कर रहे इस्लामी नेतृत्व को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. ईरान-इजरायल के हमलों की वजह से खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है. एयर इंडिया, कतर एयरलाइंस और अमिरेट्स समेत ई फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं. 

एयर इंडिया ने खाड़ी क्षेत्र से आने-जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है. खास कर अबू धाबी, दम्माम, दोहा, दुबई, जेद्दा, मस्कट, रियाद और तेल अवीव (इजराइल) के लिए जाने वाली फ्लाइट्स. ये जानकारी एयरलाइन ने एक्स पर दी. अमेरिका, इजरायल और ईरान के मिसाइल हमलों के बाद हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से दुबई हवाई अड्डे ने भी अनिश्चितकाल के लिए सभी परिचालन रद्द कर दिए हैं.
 

Featured Video Of The Day
Nitish kumar oath Rajyasabha: मुख्यमंत्री से राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार, 21 साल बाद दोबारा पहुंचे दिल्ली