ईरानी सरजमीं से अमेरिका ने बचाया अपना पायलट, नेतन्याहू ट्रंप से बोले- दोस्त तुम्हें सलाम है

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान से एक अमेरिकी पायलट को सुरक्षित बचाने के साहसी सैन्य ऑपरेशन के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने अपने पायलट को ईरानी सरजमीं से रेस्क्यू करके वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी स्पेशल कंमाडो द्वारा अंजाम दिए गए इस मिशन की सफलता पर इजरायली प्रधानमंत्री का भी बयान सामने आया है. बेंजामिन नेतन्याहू ने इस ऑपरेशन के लिए ट्रंप को बधाई दी है. उन्होंने इस ऑपरेशन को केवल एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि अंधेरे और आतंक की ताकतों के खिलाफ आजाद समाज की एक बड़ी जीत बताया है.

'इजरायली इस शानदार ऑपरेशन से खुश'

बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,'मैं मित्र डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के बहादुर योद्धाओं द्वारा एक साहसी अमेरिकी पायलट को बचाए जाने पर बधाई देता हूं. सभी इजरायली इस शानदार ऑपरेशन से खुश हैं. यह साबित करता है कि जब आजाद समाज साहस और दृढ़ संकल्प के साथ काम करते हैं, तो वे अंधेरे और आतंक की ताकतों को हरा सकते हैं. यह ऑपरेशन एक पवित्र सिद्धांत को मजबूत करता है कि किसी को भी पीछे नहीं छोड़ा जाता.'

'अपने भाई का भी किया जिक्र'

नेतन्याहू ने अपने दिवंगत भाई, योनातन नेतन्याहू का भी जिक्र किया, जिन्होंने 1976 के प्रसिद्ध एंटेबे बचाव अभियान में अपनी जान गंवाई थी. उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जिसने रेस्क्यू मिशन में अपनों को खोया है, वह जानते हैं कि दुश्मन के इलाके में घुसकर अपने सैनिक को बचाना कितना कठिन और साहसी निर्णय होता है. उन्होंने कहा, मेरे प्यारे दोस्त (ट्रंप), एक बार फिर आपके नेतृत्व ने अमेरिका को एक बड़ी जीत दिलाई है. मैं आपको सलाम करता हूं.'

Advertisement

रक्षा मंत्री ने पहले दिया था बयान

इससे पहले रक्षा मंत्री काट्ज के बयान को द टाइम्स ऑफ इजरायल ने प्रकाशित किया. काट्ज ने कहा कि दो अमेरिकी एयरमैन का बचाव ईरान संघर्ष में यूएस और इजरायली सेनाओं की मुश्किल समय में एक साथ काम करने की क्षमता का संकेत है. रविवार सुबह दूसरे एयरमैन को रेस्क्यू करने पर इजरायल की पहली हाई-लेवल टिप्पणी में उन्होंने कहा कि यह इजरायल और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच करीबी सहयोग का ये एक और उदाहरण है, यहां तक ​​कि सबसे मुश्किल पलों में भी हम साथ हैं. काट्ज ने कहा कि वह इसकी तारीफ करते हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी 'डिजिटल हथियारों' से ट्रंप को नुकसान पहुंचा रहा ईरान, समझिए आखिर कैसे

इजरायली इंटेलिजेंस ने भी की ऑपरेशन में मदद

इजरायली मीडिया के अनुसार, रेस्क्यू मिशन में देश की सीधी भूमिका को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है. इसके तहत दूसरे मिशन में ईरान के एक पहाड़ी इलाके में स्पेशल ऑपरेशन सैनिकों को भेजना शामिल था. हालांकि, डिफेंस अधिकारियों ने कहा कि सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन में इजरायली इंटेलिजेंस ने मदद की थी. एक इजरायली अधिकारी ने पहले कहा था कि इजरायली एयर फोर्स ने ईरान के उन इलाकों में हमले भी टाल दिए जहां सर्च की कोशिशें हो रही थीं. काट्ज का कहना है कि अगर ईरान इजरायल पर मिसाइलें दागता रहा तो उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और उसका नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वो छोटा सा डिवाइस, जिसने ईरानी सरजमीं पर बचाई अमेरिकी पायलट की जान, खासियत भी जान लीजिए

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान की नाक के नीच से Trump ने कैसे निकाल लिया अपना पायलट? | Dekh Raha Hai India