नेपाल चीन के साथ या भारत के साथ? NDTV अन्वीक्षा में बोले विदेश मंत्री- मां और बाप में से एक को नहीं चुनते

NDTV Anviksha: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा 66% कारोबार भारत के साथ, BRI से 10 साल में नहीं मिला एक भी डॉलर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NDTV World Anviksha India-Nepal Dialogue में शामिल हुए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • NDTV अन्वीक्षा के मंच ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत, चीन के साथ रिश्तों में संतुलन की नीति बताई
  • विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि सच्चाई यह है कि नेपाल का कुल व्यापार का दो-तिहाई भारत के साथ होता है
  • जबकि चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से नेपाल को 10 सालों में एक डॉलर नहीं मिला है- विदेश मंत्री खनाल

नेपाल में शुरू NDTV अन्वीक्षा के मंच से वहां के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत और चीन के साथ रिश्तों पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों से रिश्तों को लेकर नेपाल बैलेंस रुख रखता है. जिस तरह हम मां-बाप में से किसी एक को नहीं चुन सकते, उसी तरह भारत और चीन जैसे दो पड़ोसी में से किसी एक को नहीं चुना जा सकता. उन्होंने यह भी बताया कि नेपाल अपना दो- तिहाई कारोबारी भारत के साथ करता है जबकि चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से नेपाल को 10 सालों में एक डॉलर नहीं मिला है. 

बता दें कि काठमांडू में NDTV वर्ल्ड ने आज, 27 अक्टूबर को ‘एनडीटीवी अन्वीक्षा: आइडियाज अक्रॉस बॉर्डर्स' नाम की नई वैश्विक बातचीत की सीरीज शुरू. इस इवेंट की शुरुआत नेपाल में बुधवार को आई अचानक बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखकर की गई. पहला सेशन 'बदलती दुनिया में नेपाल की विदेश नीति' विषय पर हुआ और इसमें नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल शामिल हुए. 

सवाल- नेपाल चीन और भारत के साथ अपने रिश्तों को कैसे देखता है?

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल: साउथ (भारत) के दोस्तों को अक्सर लगता है कि नेपाल को उत्तरी पड़ोसी (चीन) ने कैप्चर कर लिया है. हमारे चीन के साथ शानदार संबंध हैं और हम चाहेंगे कि वह आगे भी वैसे ही बना रहे. लोग कहते हैं कि नेपाल में चीन की आर्थिक रूप से मौजूदगी बढ़ी है लेकिन सच्चाई यह है कि नेपाल का कुल व्यापार का दो-तिहाई भारत के साथ होता है. चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की बहुत बात होती है. नेपाल ने 2017 में फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर साइन किया था और अगले साल उसे लागू करने का समझौता साइन हुआ. 10 साल हो गए लगभग. नेपाल को इन 10 सालों में BRI से एक डॉलर नहीं मिले. हम (नेपाल के लोग) बहुत इमोशनल हैं लेकिन विदेश नीति के मामले में हमें तार्किक होकर सोचना चाहिए. मैं यही कहना चाहूंगा कि दो पड़ोसियों के साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं. 

सवाल- आप अक्सर डिप्लोमेसी में बैलेंसिंग टर्म का उपयोग करते हैं. बैलेंस किसके बीच? क्या भारत और चीन के बीच बैलेंस? क्या चीन और अमेरिका के बीच बैलेंस?

Advertisement

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल: यह ऐसा टर्म है जो जिसका इस्तेमाल नेपाल की विदेश नीति को देखने के लिए किया जाता है. मेरे लिए रिश्ते अपने-अपने तरीके से यूनिक हैं. हमारा भारत के साथ बहुआयामी संबंध है, चीन के साथ भी वैसा ही है लेकिन दोनों की प्रकृति (नेचर) में अंतर है. मैं देशों के बीच रिश्तों को वैसे ही देखता हूं जैसे एक परिवार में अलग-अलग मेंबर के बीच होता है. क्या आप भाई- बहनों के बीच किसी को चुनते हैं. क्या आप माता-पिता के बीच किसी को चुनते हैं? हर रिश्ता अपने आप में अलग है. हर रिश्ते की अपनी मेरिट होती है. हमें इन रिश्तों (अलग-अलग देशों के साथ) को वैसे ही यूनिक टर्म के रूप में देखना चाहिए. एक विदेश मंत्री के तौर पर मैं तो इसी दिशा में काम करता हूं कि नेपाल के विदेशों से संबंध मजबूत हों. हमारी विदेश नीति को हमारे हित से ही दिशा मिलती है. 

यह भी पढ़ें: 'इसी साल PM बालेन आ सकते हैं दिल्ली, PM मोदी के दौरे की भी उम्मीद', NDTV अन्वीक्षा में बोले विदेश मंत्री खनाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
नेपाल त्रासदी पर NDTV के एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल, "मुश्किल घड़ी में खड़े हैं साथ"

Topics mentioned in this article
NDTV Anviksha
NDTV Anviksha Nepal
Nepal India Ties